1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर, AIADMK के 4 विधायकों ने दिया इस्तीफा, TVK के सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी

तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर, AIADMK के 4 विधायकों ने दिया इस्तीफा, TVK के सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 26, 2026 02:42 pm IST,  Updated : May 26, 2026 02:46 pm IST

तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। AIADMK के 4 विधायकों ने स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, ये विधायक TVK के सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

Tamil nadu aiadmk mla- India TV Hindi
AIADMK के विधायक दे रहे इस्तीफा। Image Source : PTI/ANI

तमिलनाडु में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम लगातार जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री और TVK पार्टी के प्रमुख जोसेफ विजय की सियासी ताकत और मजबूत होते जा रही है। दरअसल, AIADMK के 4 विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनमें से तीन ने अब विजय की TVK ज्वाइन कर ली है। इन सभी विधायकों ने अपना इस्तीफा स्पीकर JCD प्रभाकर को  सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक, अब ये विधायक TVK के सिंबल पर उप चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। जानकारी के अनुसार, AIADMK चीफ पलानीस्वामी की मुश्किल बढ़ रही हैं। जानकारी के अनुसार, AIADMK के बागी गुट में विधायकों की संख्या अब 17 हो गई है।

विजय को हो सकता है बड़ा फायदा

सूत्रों के मुताबिक, आने वाले समय में AIADMK के और बागी विधायक इस्तीफा देकर TVK में शामिल हो सकते हैं। वो भी TVK के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। ऐसा होता है तो विजय को दो फायदे होंगे। पहला तो जो दल उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और AIADMK का सपोर्ट लेने से नाराज हैं वो शांत हो जाएगें। दूसरा TVK के पास अभी 107 विधायक हैं और अगर AIADMK के बागी TVK के टिकट पर चुनाव लड़ते हैं तो TVK खुद अपने बल पर बहुमत की संख्या पार कर सकती है। 

इन विधायकों ने दिया इस्तीफा

  • मदुरानंदगम MLA मरगदम कुमरवेल
  • पेरुन्दूरई MLA जयकुमार
  • दारापुरम MLA सत्यभामा
  • अम्बासमुद्रम MLA E सुबैया 

पलनी स्वामी ने स्पीकर को लिखा पत्र

AIADMK पार्टी के महासचिव एडप्पाडी पलनी स्वामी की ओर से स्पीकर को एक पत्र देकर बागी विधायकों के इस्तीफों को नामंजूर करने की अपील भी की गई। पार्टी का कहना है कि पार्टी से बगावत करने वाले इन विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही लम्बित है ऐसे में लीगल प्रक्रिया पूरी होने तक इनके इस्तीफे स्वीकार नहीं किये जाने चाहिए।

आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटों पर जीत हासिल की थी। विजय खुद दो सीटों से चुनाव जीते थे। चुनाव में डीएमके को 59 और AIADMK को 47 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा 20 सीटें अन्य दलों के खाते में गई है।

ये भी पढे़ं- AIADMK के 3 बागी विधायकों ने दिया इस्तीफा, TVK में शामिल होने की अटकलें

14.22 लाख किसानों का लोन माफ, तमिलनाडु के नए CM विजय ने दिया बड़ा तोहफा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत