1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, यहां देखें किसे कहां से मिला टिकट

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, यहां देखें किसे कहां से मिला टिकट

 Published : Apr 03, 2026 03:23 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 03:52 pm IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किस पार्टी को कहां से मिला है टिकट।

tamil nadu bjp candidates list- India TV Hindi
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

दक्षिण भारत के अहम राज्य तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आ चुकी है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल इस चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं और जमीन पर उतरकर धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर दिया है।

किसे कहां से मिला टिकट?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जो 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है उसके अनुसार पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन मायलापुर को चुनाव का टिकट दिया है। वहीं, वानथी श्रीनिवासन कोयंबटूर (उत्तर) से, डॉ. एल. मुरुगन अवनाशी (एससी) से चुनाव लड़ेंगे।

विधानसभा सीट नेता
अवदी श्री एम. राजसिम्हा महिंद्रा (एम. अश्विनकुमार)
मायलापुर डॉ.तमिलिसाई सौंदरराजन
थल्ली डॉ. नागेश कुमार
तिरुवन्नामलाई श्री सी. एलुमलाई
रासीपुरम (एससी) डॉ. एस.डी. प्रेमकुमार
मोदक्कुरिची कीर्तिका शिवकुमार
उधगमंडलम भोजराजन
अवनाशी (एससी) डॉ. एल. मुरुगन
तिरुप्पुर (दक्षिण) एस. थंगराज
कोयंबटूर (उत्तर) वनथी श्रीनिवासन
तिरुवरुर गोवी चंद्रू
तंजावुर एम. मुरुगानंदम
गंधर्वकोट्टई (एससी) सी. उदयकुमार
पुदुक्कोट्टई एन.रामचंद्रन
अरन्थांगी कविता श्रीकांत
तिरुप्पत्तूर के.सी. थिरुमरन
मनामदुरै (एससी) पोन. वी. बालगणपति
मदुरै दक्षिण प्रो. रामा श्रीनिवासन
सत्तूर नैनार नागेंथ्रान
रामनाथपुरम जीबीएस के. नागेंद्रन
तिरुचेंदूर केआरएम राधाकृष्णन
वासुदेवनल्लूर (एससी) अनंत अय्यासामी
राधापुरम एस.पी. बालाकृष्णन
नागरकोइल एम.आर. गांधी
कोलाचेल टी. शिवकुमार
पद्मनाभपुरम पी. रमेश
विलावनकोड एस विजयधरानी

NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला

AIADMK - 167

बीजेपी- 27
पीएमके - 18
एएमएमके - 11
टीएमसी(एम) - 5
आईजेके-2
तमिलागा मक्कल मुनेत्र कड़गम - 1
पुरैची भारतम - 1
न्यू जस्टिस पार्टी- 1
सिंगा तमिलर मुनेत्र कड़गम - 1

तमिलनाडु में कब है चुनाव?

आपको बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। राज्य में विधानसभा की कुल 234 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के परिणाम 4 मई को जारी किए जाएंगे। चुनाव में मुख्य मुकाबले AIADMK, भाजपा, अन्य के गठबंधन और कांग्रेस, डीएमके व अन्य के गठबंधन के बीच में है।

ये भी पढ़ें- 5 प्रदेशों में मतदान वाले दिन मिलेगी छुट्टी, सैलरी से एक रुपया नहीं कटेगा, मजदूरों को भी मिलेगा अधिकार

CM स्टालिन के बाद अब DMK सांसद कनिमोई के वाहन की गई जांच, FST और SST की टीम ने रोका काफिला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत