1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CM बनते ही थलापति विजय का कड़ा फैसला, इन इलाकों में सैकड़ों शराब की दुकानें बंद करने का आदेश

CM बनते ही थलापति विजय का कड़ा फैसला, इन इलाकों में सैकड़ों शराब की दुकानें बंद करने का आदेश

 Published : May 12, 2026 09:12 am IST,  Updated : May 12, 2026 10:56 am IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टेशनों के 500 मीटर के दायरे में स्थित सरकार द्वारा संचालित शराब की दुकानों को दो हफ्ते के भीतर बंद करने का आदेश दिया है।

Tamil Nadu cm Joseph Vijay orders to close liquor shop- India TV Hindi
पद संभालते ही विजय का बड़ा फैसला। Image Source : PTI

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय ने पद संभालते हुए कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। अब सीएम विजय ने आदेश जारी किया है कि पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों से 500 मीटर के दायरे में स्थित 717 शराब की खुदरा दुकानों को दो सप्ताह के भीतर बंद कर दिया है। सीएम विजय की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि ये फैसला जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

कितनी दुकानें बंद होंगी?

आपको बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने राज्य में पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों से 500 मीटर के दायरे में स्थित दुकानों का निरीक्षण और पहचान करने का आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक, ऐसी कैटेगरी में 717 खुदरा शराब की दुकानें संचालित पाई गईं। इनमें से पूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें, शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित 186 दुकानें और बस स्टैंडों के पास स्थित 255 दुकानें शामिल हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु राज्य वाणिज्य एवं उद्योग चैंबर (TASMAC) द्वारा वर्तमान में 4,765 खुदरा शराब की दुकानें चलाईं जा रही हैं। अब इनमें से पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में आने वाली 717 दुकानें बंद कर दी जाएंगी।

टीवीके ने तमिलनाडु में बना ली सरकार

तमिलनाडु में बीते 23 अप्रैल को 234 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव हुए थे। इस चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि, राज्य में बहुमत के लिए 118 सीटें जरूरी थीं। ऐसे में कांग्रेस, आईयूएमएल, वीसीके, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने विजय को समर्थन दिया। इसके बाद विजय के पास समर्थक विधायकों की संख्या 120 हो गई है। 

ये भी पढे़ं- तमिलनाडु में 200 यूनिट मुफ्त बिजली, लेकिन कंडीशन अप्लाई, थलापति विजय के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस; चुनौतियां और भी

तमिलनाडु: उदयनिधि स्टालिन बने विपक्ष के नेता, 11 मई को 17वीं विधानसभा की पहली बैठक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत