1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यसभा में एंट्री करेंगे अभिनेता कमल हासन, DMK ने चुनाव में दी एक सीट

राज्यसभा में एंट्री करेंगे अभिनेता कमल हासन, DMK ने चुनाव में दी एक सीट

 Published : May 28, 2025 12:27 pm IST,  Updated : May 28, 2025 12:35 pm IST

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन जल्द ही राज्यसभा में एंट्री कर सकते हैं। DMK ने आगामी द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए हासन की पार्टी को एक सीट दे दी है।

kamal haasan rajya sabha dmk- India TV Hindi
राज्यसभा जा सकते हैं कमल हासन। Image Source : PTI

अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में एंट्री ले सकते हैं। दरअसल, तमिलनाडु में सत्ताधारी दल डीएमके ने बुधवार को खुलासा किया है कि उसने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने कहा है कि उसने एक सीट कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) को दे दी है। बता दें कि आगामी 19 जून को राज्यसभा के लिए द्विवार्षिक चुनाव होने वाले हैं। 

DMK ने किया 3 उम्मीदवारों का ऐलान

DMK ने राज्यसभा चुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है। पार्टी ने वरिष्ठ अधिवक्ता पी विल्सन को फिर से नामांकित किया है। इसके अलावा DMK के दो अन्य उम्मीदवार सलेम से पार्टी के नेता एसआर शिवलिंगम तथा कवि, लेखक और पार्टी पदाधिकारी रुकय्या मलिक उर्फ ​​कविगनर सलमा होंगे। बता दें कि तमिलनाडु से आने वाले 6 राज्यसभा सांसद आगामी 24 जुलाई 2025 को रिटायर हो जाएंगे। रिटायर होने वाले नेताओं में PMK के अंबुमणि रामदास और MDMK के शीर्ष नेता वाइको भी शामिल हैं।

क्या है चुनाव का समीकरण?

डीएमके पार्टी के प्रमुख और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हुए समझौते के तहत कमल हासन की पार्टी को द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव में एक सीट दी गई है। विधानसभा में अपने और सहयोगियों के संख्याबल की मदद से डीएमके द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव में 6 में से 4 सीटों को जीत सकती है। वहीं, विपक्षी दल AIADMK भाजपा और अन्य सहयोगियों की मदद से दो सीटें जीत सकती है।

कमल हासन की पार्टी का आया बयान

कमल हासन की पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) ने भी इशारा किया है कि अभिनेता राज्यसभा जा सकते हैं। पार्टी के नेता मुरली अप्पास ने कहा- "हमने कमल हासन को मक्कल नीधि मय्यम पार्टी से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है।"

ये भी पढ़ें- 'राष्ट्र उनके साहस और संघर्ष को कभी नहीं भूल सकता', सावरकर जयंती पर PM मोदी का ट्वीट

राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका को वाराणसी कोर्ट ने किया खारिज, भगवान राम को लेकर की थी टिप्पणी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत