1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु चुनाव: हर परिवार को 10000, मुफ्त फ्रीज, 3 सिलेंडर; AIADMK का मेनिफेस्टो पढ़कर रह जाएंगे हैरान

तमिलनाडु चुनाव: हर परिवार को 10000, मुफ्त फ्रीज, 3 सिलेंडर; AIADMK का मेनिफेस्टो पढ़कर रह जाएंगे हैरान

 Published : Mar 24, 2026 08:52 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 08:54 pm IST

पलानीस्वामी ने घोषणा की कि यदि AIADMK 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में आती है, तो सभी चावल राशन कार्डधारकों को मुफ्त में फ्रीज दिए जाएंगे। AIADMK के घोषणापत्र में कुल 297 वादे शामिल हैं।

AIADMK Manifesto- India TV Hindi
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए AIADMK ने अपना घोषणापत्र जारी किया। Image Source : PTI

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने अपने घोषणापत्र में कई मुफ्त तोहफों की झड़ी लगा दी है। AIADMK ने महिलाओं के लिए पहले से चल रही मुफ्त बस सेवा को आगे बढ़ाते हुए अब पुरुषों को भी फ्री बस यात्रा की सुविधा देने का वादा किया है। चेन्नई में पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी की ओर से जारी घोषणापत्र में कुल 297 वादे शामिल हैं।

दाल-तेल से लेकर मुफ्त फ्रीज का भी वादा

पलानीस्वामी ने मंगलवार को घोषणा की कि यदि उनकी पार्टी 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में आती है, तो सभी चावल राशन कार्डधारकों को मुफ्त में रेफ्रिजरेटर दिए जाएंगे। उन्होंने साथ ही तमिलनाडु में चावल श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को हर महीने एक किलोग्राम दाल और एक लीटर खाना पकाने का तेल मुफ्त में उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

AIADMK के मेनिफेस्टों में क्या-क्या ऐलान?

  1. चुनाव घोषणापत्र में, AIADMK ने चावल राशन कार्ड रखने वाले परिवारों की महिला मुखियाओं को मुफ्त रेफ्रिजरेटर देने का वादा किया है।
  2. राशन कार्ड धारकों को चावल के अलावा 1 किलो दाल और 1 लीटर खाना पकाने का तेल मुफ्त देने की घोषणा की है।
  3. टैक्स के बोझ और महंगाई से निपटने के लिए हर परिवार को 10,000 रुपये की विशेष सहायता देने की घोषणा की है।
  4. AIADMK ने पुरुषों के लिए भी महिलाओं की तरह मुफ़्त बस यात्रा योजना का वादा किया है। साथ ही ग्रामीण रोजगार योजना को बढ़ाकर 150 दिन करने का भी वादा किया है।
  5. चेन्नई में जारी घोषणापत्र में AIADMK ने कहा कि 5 लाख कामकाजी महिलाओं को 25,000 रुपये की सब्सिडी के साथ 'अम्मा' 2-व्हीलर दिए जाएंगे।
  6. बुज़ुर्गों और अन्य लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 2,000 रुपये करने का आश्वासन दिया है।
  7. हर परिवार को साल में 3 मुफ्त गैस सिलेंडर, रोजगार के नए अवसर पैदा करने और किसानों के लिए विशेष योजनाएं।

aiadmk manifesto
Image Source : PTIAIADMK का घोषणापत्र जारी।

बता दें कि पलानीस्वामी की घोषणाएं पार्टी की दिवंगत नेता जे जयललिता की नीति के अनुरूप है, जिन्होंने 2011 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले अन्नाद्रमुक के चुनावी घोषणापत्र में मुफ्त पंखे, मिक्सर- ग्राइंडर देने की लोकप्रिय योजना की घोषणा की थी। जयललिता ने 2011 में सत्ता में आने पर पूर्व सीएम सी एन अन्नादुरई की जयंती 15 सितंबर पर इन मुफ्त के तोहफों का वितरण शुरू किया था। 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए पलानीस्वामी ने कहा, मुफ्त फ्रिज का उद्देश्य गृहिणियों के घरेलू काम का भार कम करना है।

यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी ने इन पदों से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

कैसे कांग्रेस से निकल कर ममता ने बनाई TMC? ऐसे कौन-कौन से नेता जिन्होंने कांग्रेस से दूर होकर बनाई अपनी पार्टी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत