Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु: स्टालिन कैबिनेट में फेरबदल, सेंथिल बालाजी की फिर हुई एंट्री, उदयनिधि बने डिप्टी सीएम, राजभवन में हुआ शपथ कार्यक्रम

तमिलनाडु: स्टालिन कैबिनेट में फेरबदल, सेंथिल बालाजी की फिर हुई एंट्री, उदयनिधि बने डिप्टी सीएम, राजभवन में हुआ शपथ कार्यक्रम

Edited By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1 Published : Sep 29, 2024 04:49 pm IST, Updated : Sep 29, 2024 05:12 pm IST

यह कैबिनेट फेरबदल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके साथ ही एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। वह अपने परिवार में अपने दादा और डीएमके के दिग्गज नेता एम करुणानिधि और अपने पिता एमके स्टालिन के बाद तमिलनाडु सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका पाने वाले तीसरी पीढ़ी के नेता हैं।

स्टालिन कैबिनेट में फेरबदल- India TV Hindi
Image Source : ANI स्टालिन कैबिनेट में फेरबदल

चेन्नई: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपनी कैबिनेट में फेरबदल करते हुए जहां उदयनिधि को डिप्टी सीएम नियुक्त किया है वहीं आज तीन मंत्रियों ने राजभवन में शपथ ली। इनमें डीएमके नेता सेंथिल बालाजी को एक बार फिर स्टालिन कैबिनेट में एंट्री मिली है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने से पहले सेंथिल बालाजी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 15 महीने जेल में बिताए थे। सेंथिल बालाजी के साथ  गोवी चेझियान, एसएम नासर और केएस मस्थान ने मंत्री पद की शपथ ली।

करुणानिधि परिवार के तीसरी पीढ़ी के नेता हैं उदयनिधि

यह कैबिनेट फेरबदल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके साथ ही एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। वह अपने परिवार में अपने दादा और डीएमके के दिग्गज नेता एम करुणानिधि और अपने पिता एमके स्टालिन के बाद तमिलनाडु सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका पाने वाले तीसरी पीढ़ी के नेता हैं। 46 वर्षीय नेता ने आज के कार्यक्रम में शपथ नहीं ली क्योंकि राज्य सरकार में नंबर 2 के पद पर पदोन्नत होने से पहले वह मंत्री थे।

नए मंत्रियों को मिले विभागों को राज्यपाल ने दी मंजूरी

वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सिफारिश पर राज्यपाल आरएन रवि ने नवनियुक्त मंत्रियों वी सेंथिल बालाजी, डॉ गोवी चेझियान, आर राजेंद्रन और एसएम नासर को आवंटित विभागों को मंजूरी दे दी है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement