1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Coimbatore North Assembly Seat 2026: कोयंबटूर नॉर्थ सीट पर कड़ा मुकाबला, BJP और DMK के अलावा TVK और NTK भी दे रहीं टक्कर; समझें समीकरण

Coimbatore North Assembly Seat 2026: कोयंबटूर नॉर्थ सीट पर कड़ा मुकाबला, BJP और DMK के अलावा TVK और NTK भी दे रहीं टक्कर; समझें समीकरण

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Apr 18, 2026 08:18 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 08:18 pm IST

कोयंबटूर नॉर्थ विधानसभा सीट पर बीजेपी और डीएमके के अलावा टीवीके और एनटीके भी चुनाव लड़ रही हैं। इस बार कोयंबटूर नॉर्थ सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। आइये जानते हैं कि इस सीट पर समीकरण कैसा रहेगा?

कोयंबटूर नॉर्थ विधानसभा सीट।- India TV Hindi
कोयंबटूर नॉर्थ विधानसभा सीट। Image Source : INDIA TV

Coimbatore North Assembly Elections 2026: कोयंबटूर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र तमिलनाडु विधानसभा के 234 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह तमिलनाडु विधानसभा का 118वां निर्वाचन क्षेत्र है। यह एक सामान्य सीट है, जो अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (BJP), द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (DMK), नाम तमिलर काची (NTK) और विजय की TVK इस सीट पर मुख्य रूप से आमने-सामने हैं, जिनके बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है।

किस-किस के बीच मुकाबला

इस बार भी कोयंबटूर नॉर्थ विधानसभा सीट पर भी कांटे की टक्कर होने वाली है। यहां के प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो बीजेपी से वनथी श्रीनिवासन यहां DMK के सेंथमिल सेलवन को टक्कर दे रही हैं। इसके अलावा टीवीके पार्टी के नेता वी संपतकुमार और एनटीके से जी नर्मदा भी इस सीट पर टक्कर दे रहे हैं। हालांकि नतीजे आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि कोयंबटूर नॉर्थ सीट पर कौन बाजी मारता है।

पिछली बार के विजेता

कोयंबटूर नॉर्थ विधानसभा सीट कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। कोयंबटूर नॉर्थ विधानसभा सीट पर 2021 में, AIADMK के अम्मान के अर्जुनन ने DMK के शन्मुगसुंदरम वीएम को 4001 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। अम्मान के अर्जुनन को 81454 वोट मिले थे जबकि शन्मुगसुंदरम वीएम को भी 77453 वोट हासिल हुए थे। इसके अलावा साल 2016 में इस सीट पर एआईएडीएमके के अरुन कुमार पीआरजी ने डीएमके उम्मीदवार एस मीनालोगु को 7724 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। अरुन कुमार पीआरजी को 77540 वोट मिले, जबकि एस मीनालोगु को 69816 वोट मिले।

कब आएंगे नतीजे

बता दें कि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। इसी तरह से तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती भी सभी सीटों पर एक साथ 4 मई को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत