1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तेलंगाना के राज्यपाल ने मोहम्मद अजहरुद्दीन और प्रो. कोडंडाराम रेड्डी को बनाया MLC, आज दिलाई जाएगी शपथ

तेलंगाना के राज्यपाल ने मोहम्मद अजहरुद्दीन और प्रो. कोडंडाराम रेड्डी को बनाया MLC, आज दिलाई जाएगी शपथ

 Published : Apr 27, 2026 12:08 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 12:19 pm IST

तेंलगाना के राज्यपाल ने कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन और प्रोफेसर एम. कोडंडाराम रेड्डी को तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया है। दोनों को आज ही शपथ लेने की उम्मीद है।

प्रोफेसर एम. कोडंडा रामा रेड्डी एवं अजरुद्दीन- India TV Hindi
प्रोफेसर एम. कोडंडा रामा रेड्डी एवं अजरुद्दीन Image Source : CONGRESS4TS

तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कांग्रेस नेता और राज्य मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन और प्रोफेसर एम. कोडंडाराम रेड्डी को तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य (MLC) के रूप में नामित किया है।राज्यपाल द्वारा नामांकन के बाद दोनों कांग्रेस नेता आज एमएलसी पद की शपथ लेने की उम्मीद है। 

दोनों को राज्यपाल के कोटे से किया गया नामांकित

दोनों के नामांकन को राज्य की सियासत में अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों सदस्यों का नामांकन राज्यपाल के कोटे से किया गया है। यह नामांकन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 171 के तहत राज्यपाल को प्राप्त अधिकारों के अंतर्गत किया गया है। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया आज पूरी की जाएगी।

दो खाली सीटों को भरने का लिया गया निर्णय

जारी हुई अधिसूचना में बताया गया है कि पूर्व में नामित सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इन दो खाली सीटों को भरने के लिए यह निर्णय लिया गया है। दोनों सदस्यों का कार्यकाल अधिसूचना की तारीख से 6 साल तक प्रभावी रहेगा।

राज्यपाल की मिली अनुमति

यह आदेश 26 अप्रैल 2026 को जारी किया गया, जिसे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की स्वीकृति के बाद लागू किया गया। आदेश पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सरकार के सचिव सी सुदर्शन रेड्डी के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।

शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं सीएम रेड्डी

तेंलगाना कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है। तेंलगाना कांग्रेस ने कहा कि मोहम्मद अजरुद्दीन और प्रो. एम. कोडंडाराम रेड्डी आज एमएलसी के रूप में शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सीएम रेवंत रेड्डी के भी शामिल होने की संभावना है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत