1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत होगा', बीजेपी नेता अन्नामलाई का बड़ा बयान

'भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत होगा', बीजेपी नेता अन्नामलाई का बड़ा बयान

 Published : May 20, 2024 12:01 am IST,  Updated : May 20, 2024 12:07 am IST

तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने दिल्ली में तमिल प्रवासियों के सम्मेलन में कहा कि भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत एवं प्रखर होगा।

Annamalai- India TV Hindi
के अन्नामलाई Image Source : TWITTER.COM/ANNAMALAI_K

नई दिल्ली: तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए विकास कामों की एक लंबी सूची है। उन्होंने न सिर्फ भारत की दिशा बदली, बल्कि विश्‍व में भारत को सम्‍मानजनक स्थान दिलाने का काम किया है। भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत एवं प्रखर होगा।

 तमिल प्रवासियों को किया संबोधित

वह रविवार को दिल्ली में तमिल प्रवासियों व एक अन्य जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में 11 करोड़ टॉयलेट भारत में बनाए गए हैं। कांग्रेस की सरकार में इंदिरा आवास योजना थी, पर घर किसे मिलता था, पता नहीं चलता था, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना निकाली तो इसके तहत हमने 4 करोड़ गरीबों को घर पाते देखा है।

कांग्रेस ने 1975 में फंडामेंटल राइट्स की हत्या की थी

तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया के सुपर आइकॉन के. अन्नामलाई ने कहा कि आज कांग्रेस का इंडी गठबंधन फंडामेंटल राइट्स की बात करता है। लेकिन यही कांग्रेस है, जिसने 1975 में फंडामेंटल राइट्स की, लोकतंत्र की हत्या की थी।

भ्रष्टाचार छुपाने के लिए कांग्रेस की शरण में केजरीवाल

उन्होंने कहा कि खेद है कि कल तक दिल्ली में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर बोलने वाले केजरीवाल अब अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए कांग्रेस की शरण में हैं। यह कोई इंडी गठबंधन नहीं, भ्रष्टाचार के दानव का बंधन है। इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करनी है और फिर अगले साल 2025 में हम सभी दिल्ली से भ्रष्टाचारी केजरीवाल को उखाड़कर कमल का फूल खिलाएंगे।

कोयंबटूर से बीजेपी ने दिया टिकट

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस बार लोकसभा का चुनाव कोयंबटूर से लड़ा है। बीजेपी ने कोयंबटूर से उन्हें उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने अपने मतदाताओं से कई वादे किए जिनमें भारतीय प्रबंधन संस्थान (आई आई एम) के साथ ही एनआईए और एनसीबी की इकाइयों की स्थापना शामिल हैं। उनके वादों में नवोदय विद्यालयों की स्थापना और नोय्याल और कौसिका नदियों से संबंधित मुद्दों का समाधान शामिल हैं। (इनपुट-एजेंसी)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत