1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'हम अपने हितों को तिलांजलि नहीं दे सकते', ट्रंप टैरिफ मामले पर बोले कृषि मंत्री शिवराज

'हम अपने हितों को तिलांजलि नहीं दे सकते', ट्रंप टैरिफ मामले पर बोले कृषि मंत्री शिवराज

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 13, 2025 06:51 pm IST,  Updated : Aug 13, 2025 07:01 pm IST

भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के खिलाफ लगाए गए टैरिफ के मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम अपने हितों को तिलांजलि नहीं दे सकते।

shivraj singh chouhan trump tariff- India TV Hindi
टैरिफ मामले पर शिवराज का बड़ा बयान। Image Source : PTI

भारत के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान, ऑपरेशन सिंदूर, सिंधु जल समझौता और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर समेत कई मुद्दों पर India TV से बातचीत की है। ट्रंप के टैरिफ वॉर के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास रखता है लेकिन हम अपने हितों को तिलांजलि नहीं दे सकते हैं। आइए जानते ैहैं कि शिवराज ने और क्या कुछ कहा है।

सिंधु जल समझौते पर शिवराज

सिंधु जल समझौता कांग्रेस के नेहरू जी ने ऐतिहासिक अन्याय किया है। हमारी सिंधु हमारी, झेलम हमारी, चिनाब हमारी और पानी दे दिया पाकिस्तान को। 80% पानी पाकिस्तान को और नहर बनाने का पैसा भी दे दिया। पता नहीं क्या हुआ था नेहरू जी को, यह देश के किसानों के साथ ऐतिहासिक अन्याय था। लेकिन मोदी जी ने उस अन्याय को समाप्त कर दिया। सिंधु जल हमारा है। सिंधु समझोता स्थगित हो गया और सिंधु का पानी अब भारत के किसानों के काम आएगा, हमारे सूखे खेतों की प्यास बुझाएगा

ट्रंप टैरिफ मामले पर

हम वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास रखते हैं। हम विश्व का कल्याण चाहते हैं लेकिन हम अपने हितों को तिलांजलि नहीं दे सकते हैं। इसलिए कोई भी समझौता देश के हितों को ध्यान में रखकर ही होगा। प्रधानमंत्री ने एक आवाहन किया है उसके लिए स्वदेशी मार्च निकाल रहा है, स्वदेशी अपनाओ। 144 करोड़ भारतवासी, हम खुद इतने बड़े बाजार हैं कि दुनिया में कोई अगर बुरा करना चाहे तो हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इसलिए देश स्वदेशी के रंग में रंग रहे हैं।

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर आरोप पर

आज तो देश भक्ति के रंग में रखे विपक्षी भी कहना चाहते हैं, कहां छोटी-मोटी चीजों में उलझो हो आओ भारत को मजबूत बनाएं।

पीएम के स्वदेशी और मेक इन इंडिया पर

प्रधानमंत्री जी ने आवाहन किया है कि देश स्वदेशी अपनाएं। आज यह स्वदेशी मार्च निकल रहा है, किसान निकल पड़े हैं, जनता निकल पड़ी है। हम आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्वदेशी अपनाएंगे। यह संकल्प लिया है लोगों ने। 144 करोड़ भारतवासी, इससे बड़ा बाजार हमारे लिए क्या हो सकता है। इसलिए कोई हमें आंख ना दिखाएं। भारत सर्व समर्थ है, हम अपनी जनता के हितों को सर्वथा सुरक्षित रखेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने पर

 जब कोई सेना पर पर सवाल उठाता है तो पूरा देश उसे हिकारत की नजरों से देखता है। वह लोगों की नजरों में गिरते हैं और अपने नजरों में भी गिर जाते हैं।

टैरिफ मामले पर क्या बोले शिवराज?

प्रधानमंत्री जी ने प्रखर राष्ट्र भक्ति का प्रचंड उद्घोष किया कि भारत के किसानों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। राष्ट्रहित सर्वोपरि है चाहे मुझे कितना बड़ा नुकसान ना हो जाए। किसानों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया और हाथ में तिरंगा लेकर वह खड़े होकर कहने लगे मोदी जी आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं।

देश भक्ति के रंग में रंगे हैं। विदिशा और रायसेन में तिरंगा हाथ पर लेकर किसान भी निकले हैं, नौजवान भी निकले हैं, माताएं बहनें भी निकली हैं। 'देशभक्ति का रंग, झंडा ऊंचा रहे हमारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा। इसकी शान ना जाने देंगे चाहे जान भले ही जाए।' यह वातावरण चारों तरफ दिखाई दे रहा है।

किसानों के लिए जो हमने किया है उन कामों को गिनाने में घंटे लगेंगे। उत्पादन बढ़ाना, लागत घटाना, उत्पादन के ठीक दाम देना, प्राकृतिक दुर्घटना में भरपाई करना, कृषि का विविधीकरण, प्राकृतिक खेती जैसे काम हुए हैं।  एक बड़ा फैसला हुआ है कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रखर राष्ट्र भक्ति प्रचंड उद्घोष किया कि भारत के किसानों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। राष्ट्रहित सर्वोपरि है, पशुपालक और मछुआरों के हित सुरक्षित रहेंगे। चाहे मुझे कितना बड़ा नुकसान ना हो जाए। किसानों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया और हाथ में तिरंगा लेकर वह खड़े होकर कहने लगे मोदी जी आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं।

किसानों को क्या संदेश?

हम सब संकल्प ले कि हमारे दैनिक जीवन में जो जरूरत की चीज होती है वह हम सब अपने देश की बनी खरीदेंगे। अपने गांव में, अपने गांव के आसपास, अपने प्रदेश में, अपने जिले में, घर की चीज खरीदेंगे। अपने कारीगरों को, अपने गरीबों को, अपने सेल्फ हेल्प ग्रुप को, अपने एमएसएमई को मजबूत करेंगे और भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत