1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सनातन को रावण-कंस नहीं खत्म कर पाए तो ये इंडिया के नेता क्या करेंगे? यूपी के मंत्री के बिगड़े बोल

सनातन को रावण-कंस नहीं खत्म कर पाए तो ये इंडिया के नेता क्या करेंगे? यूपी के मंत्री के बिगड़े बोल

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Sep 17, 2023 08:48 pm IST,  Updated : Sep 17, 2023 09:07 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने सनातन धर्म को लेकर इंडिया गठबंधन पर तंज कसा है और कहा है कि जब सनातन को रावण और कंस नहीं खत्तम कर सके तो ये इंडिया के नेता क्या करेंगे।

up minister dayashankar singh- India TV Hindi
यूपी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह का विवादित बयान Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ : योगी सरकार की कैबिनेट के मंत्री दयाशंकर सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की तुलना मच्छरों से की और कहा जब सनातन को रावण और कंस नहीं खत्म कर पाए थे तो इंडिया के नेता क्या खत्म करेंगे। दयाशंकर सिंह ने आगे कहा कि मंदिर में पूजा करने और जनेऊ पहनने वाले लोग अब सनातनी होने की बात कर रहे हैं। योगी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सनातन धर्म को लेकर चल रहे विवाद पर ये कटाक्ष किया है। एक न्यूज से बात करते हुए दयाशंकर सिंह कहा कि मच्छर भर लोग क्या सनातन खत्म करेंगे। दयाशंकर सिंह ने अंबेडकरनगर में छात्रा के साथ हुई छेड़खानी और फिर मौत की घटना के बारे में कहा कि प्रदेश में एंटी रोमियो की टीम काम कर रही है। जो भी छेड़खानी करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा है हंगामा

बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्‍टालिन के पुत्र उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद इसे लेकर राजनीति चरम पर है। उदयनिधि स्टालिन के बयान पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पलटवार करते हुए कहा था याद रखिए- रावण और कंस ने भी यही गलती की थी, जो इन राक्षसों के साथ हुआ था, वही सनातन को कोसने वालों के साथ होगा।

 मच्छर-डेंगू और मलेरिया से की थी सनातन की तुलना

बता दें कि तमिलनाडु के खेल और युवा मामलों के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की मच्छर, डेंगू, मलेरिया और कोरोना से तुलना की थी और कहा था कि इसे भी इनकी ही तरह जड़ से समाप्‍त करने की जरूरत है। उनके इस बयान को लेकर बीजेपी नेता लगातार इंडिया गठबंधन पर हमलावर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस बयान पर कहा था कि विपक्षी दलों के गठबंधन की नीति सनातन परंपरा को समाप्त कर देश को गुलामी के रास्ते पर ले जाने की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत