1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दो घंटे तक चली मुलाकात, जानें दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात

पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दो घंटे तक चली मुलाकात, जानें दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 05, 2023 09:58 pm IST,  Updated : Sep 05, 2023 11:03 pm IST

उत्तर प्रेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक मीटिंग चली।

पीएम मोदी से मिले सीएम योगी- India TV Hindi
पीएम मोदी से मिले सीएम योगी Image Source : एएनआई

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब दो घंटे तक चली। जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर के निर्माण का काम देख रही पूरी टीम के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की। योगी और उनके साथ पीएम आवास पर पहुंची टीम ने पीएम मोदी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के अब तक के काम के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री के साथ योगी की ये मुलाक़ात दो घंटे से भी ज़्यादा समय तक चली।

अयोध्या में चल रहे काम का दिया प्रेज़ेंटेशन 

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को यह जानकारी दी कि अयोध्या नगरी के विकास के लिए उत्तर प्रदेश ने क्या क्या काम किया है और कितना काम पूरा हो चुका है। सीएम योगी के साथ, उनकी कैबिनेट में शहरी विकास मंत्री ए के शर्मा, अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार और कमिश्नर गौरव दयाल भी थे। अफसरों ने प्रधानमंत्री के सामने अयोध्या में चल रहे काम का पूरा प्रेज़ेंटेशन दिया। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण प्रधानमंत्री को पहले ही दिया जा चुका है।

पीएम मोदी ने इन व्यवस्थाओं की ली जानकारी

 पीएम मोदी ने अयोध्या में कितनी जमीन सरकार के पास उपलब्ध है इसकी जानकारी ली साथ ही पब्लिक इंफ्रस्ट्रक्चर को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने को कहा। पार्किंग और लोगो के रुकने से लेकर तमाम सुविधाओं को विकसित करने पर ध्यान देने को कहा। इसके अलावा टेंपल म्यूजियम बनाने को लेकर भी चर्चा हुई ।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत