1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Uttarakhand: रुड़की के मेयर पर गिरी गाज, BJP ने किया पार्टी से निष्कासित

Uttarakhand: रुड़की के मेयर पर गिरी गाज, BJP ने किया पार्टी से निष्कासित

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 01, 2022 10:52 pm IST,  Updated : Jul 02, 2022 03:42 pm IST

Uttarakhand: BJP पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर गौरव गोयल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से निष्कासित किया गया है।

Gaurav Goyal(file Photo)- India TV Hindi
Gaurav Goyal(file Photo) Image Source : FACEBOOK

Highlights

  • गौरव गोयल को 6 साल के लिए किया गया पार्टी से निष्कासित
  • पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे गोयल

Uttarakhand: उत्तराखंड में रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल को शुक्रवार को BJP ने पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। चौहान ने कहा कि वह लगातार अनुशासनहीनता और निगम में पार्टी पार्षदों के साथ विवाद में उलझ रहे थे। गोयल पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी भी कर रहे थे। 

पुलिस को मिले गोयल के खिलाफ दोबारा जांच के आदेश

आपको बता दें कि अदालत ने शुक्रवार को ही पुलिस को एक पुराने मामले में उनके खिलाफ दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। BJP के प्रदेश महामंत्री ने प्रेस को एक बयान में बताया रुड़की के मेयर गौरव गोयल लगातार पार्टी के नियम कानून के विरुद्ध काम कर रहे हैं। वह पार्टी के कार्यों में लगातार बाधा डालने का काम कर रहे हैं। इसेक साथ ही वह दो महीने में होने वाली बोर्ड बैठक को समय पर नहीं बुलाकर शहर के विकास में बाधा डाल रहे हैं।

पार्टी की साख को हो रहा था नुकसान

प्रदेश महामंत्री ने बयान में कहा कि गोयल लगातार BJP पर करप्शन के अपने मनगढ़त आरोप लगा रहे हैं। इसकी वजह से पार्टी की साख को लगातार बेहद नुकसान पहुंच रहा है। भारतीय जनता पार्टी से इस सब के मद्देनजर गोयल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काशित किया गया है। उन्होंने कहा BJP अनुशासन पर चलती है, यहां पर अनुशासन अति महत्वपूर्ण है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत