1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'सोचिये कि मेरे दिल पर क्या गुजर रही होगी', उपराष्ट्रपति ने राहुल गांधी पर लगाया अपमान का आरोप

'सोचिये कि मेरे दिल पर क्या गुजर रही होगी', उपराष्ट्रपति ने राहुल गांधी पर लगाया अपमान का आरोप

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 19, 2023 05:09 pm IST,  Updated : Dec 19, 2023 08:30 pm IST

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर अपमान का आरोप लगाया है। दरअसल, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री कर रहे थे और राहुल गांधी उनका वीडियो बना रहे थे।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने जताया दुख।- India TV Hindi
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने जताया दुख। Image Source : SANSAD TV/PTI

मंगलवार को देश की संसद में एक बार फिर से हंगामा देखने को मिला। भारी हंगामे के कारण बीते कई दिनों में बड़ी संख्या में दोनों सदनों से सांसदों को निलंबित किया गया है। हालांकि, बात तब बिगड़ गई जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा सदन के बाहर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करते हुए उनका अपमान किया गया। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी भी इस दौरान मिमिक्री का वीडियो बना रहे थे। अब इस घटना पर सभापति जगदीप धनखड़ ने गहरा दुख जताया है। 

पी चिदम्बरम से कही बड़ी बात

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सदन को स्थगित करते हुए कहा- "लोगों के मन में इस संस्था के खिलाफ किस तरह की प्रतिक्रिया है, इसका अंदाजा आपको नहीं है और आज हमें इसका सबसे निचला स्तर देखने का मौका मिला।" उन्होंने कांग्रेस सांसद पी चिदम्बरम से कहा कि श्रीमान चिदम्बरम आप बहुत वरिष्ठ सदस्य हैं। सोचिये कि मेरे दिल पर क्या गुजर रही होगी। 

राहुल गांधी और कांग्रेस पर भड़के

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने चिदम्बरम से कहा कि आपके एक वरिष्ठ नेता, एक सांसद सभापति का मजाक उड़ाने की वीडियोग्राफी कर रहे थे जिसमें मुझ पर व्यक्तिगत हमला किया जा रहा था। उपराष्ट्रपति ने कहा कि संसद का एक वरिष्ठ सदस्य, दूसरे सदस्य की वीडियोग्राफी करता है। किस लिए? मैं आपको बताता हूं कि मुझे बहुत कष्ट हुआ है। उन्होंने कहा कि यह एक किसान और एक समुदाय का अपमान मात्र नहीं है, यह राज्य सभा के सभापति के पद का निरादर है। और वह भी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी के सदस्य द्वारा जिसने इतने लंबे समय तक शासन किया हो। 

यह शर्मनाक है- उपराष्ट्रपति धनखड़

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए चिदम्बरम से कहा कि आपकी पार्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था जिसे बाद में हटा लिया गया, यह शर्मनाक है। आपने मुझे अपमानित करने, मेरा अपमान करने, एक किसान के रूप में मेरी पृष्ठभूमि का अपमान करने, एक जाट के रूप में मेरे पद का अपमान करने, सभापति के रूप में मेरे पद का अपमान करने के लिए पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल किया। 

ये भी पढ़ें- टीएमसी सांसद ने की संसद परिसर में राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री, देखें- VIDEO

ये भी पढ़ें- '31 दिसंबर तक हो सीटों के बंटवारे पर फैसला', TMC समेत कई पार्टियों ने की मांग: सूत्र

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत