1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अलग-अलग दलों के बड़े नेताओं ने क्या कहा? यहां जानिए

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अलग-अलग दलों के बड़े नेताओं ने क्या कहा? यहां जानिए

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 05, 2026 01:05 pm IST,  Updated : May 05, 2026 03:02 pm IST

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों पर राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव का बयान सामने आया है।

 West Bengal, Assembly election results- India TV Hindi
राहुल, अखिलेश और केजरीवाल Image Source : PTI/FILE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। यहां बीजेपी को प्रचंड जनादेश मिला है और तृणमूल कांग्रेस की हार हुई है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 207 सीटें हासिल की हैं और तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर ही सिमट गई है। कांग्रेस को 2 और AJUP को 2 सीटें मिली हैं। CPI(M) को केवल एक सीट मिली है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "असम और बंगाल में भाजपा द्वारा चुनाव आयोग के समर्थन से चुनाव धांधली के स्पष्ट उदाहरण देखने को मिलते हैं। हम ममता जी से सहमत हैं। बंगाल में 100 से अधिक सीटें धांधली से प्रभावित हुईं। हमने पहले भी इस तरह की रणनीति देखी है: मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, लोकसभा 2024 आदि। चुनाव चोरी, संस्था चोरी - अब और चारा ही क्या है!"

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

सपा नेता अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "हर धोखे भरी जीत की एक समय सीमा होती है। यही तथ्य 'सत्य का आधार' है।"

सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा, "क्या सत्ताधारी राजनीति अब इसे पाताल से भी नीचे ले जाने पर आमादा है? यह देश के राजनीतिक इतिहास के सबसे अंधेरे दिनों में से एक है। आज पूरा देश गुस्से में है और लोकतंत्र दुखी है। बंगाल में मतगणना के दौरान केंद्रीय बलों के जिस तरह के दुरुपयोग की खबरें आ रही हैं, वह साफ तौर पर चुनावी धांधली है। यह ठीक वैसा ही घिनौना मॉडल है जो 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ज्यादातर जगहों पर अपनाया गया था — कन्नौज इसका सीधा गवाह है। फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में फर्रुखाबाद में भी यही खेल दोहराया गया। सब जानते हैं कि असल में क्या हुआ है। जनता का मत खुलेआम लूट लिया गया। यह बेहद निंदनीय और लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।"

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

दिल्ली के पूर्व सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "दिल्ली और बंगाल, जहां भाजपा 'मोदी लहर' के चरम पर भी जीत हासिल नहीं कर पाई। 2015 में दिल्ली में और 2016 में बंगाल में, उन्हें सिर्फ 3-3 सीटें मिलीं। वही दिल्ली और बंगाल में भाजपा ने तब जीत हासिल की जब पूरे देश में मोदीजी की लोकप्रियता चरमरा रही थी, कैसे?"

पश्चिम बंगाल में कब हुए थे चुनाव?

पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को चुनाव हुए थे। नतीजे 4 मई को घोषित किए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत