1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह कब होगा? सामने आ गई तारीख

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह कब होगा? सामने आ गई तारीख

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 05, 2026 11:44 am IST,  Updated : May 05, 2026 12:15 pm IST

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। ऐसे में इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बार शपथ ग्रहण जल्दी रखा गया है।

West Bengal- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा Image Source : PTI/REPRESENTATIVE PIC

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह की तारीख सामने आ गई है। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा। भाजपा के राज्य अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ANI को ये जानकारी दी है।

क्या रहे पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे?

पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। ये चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को हुए थे। नतीजे 4 मई को घोषित किए गए। इन चुनावों में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है और तृणमूल कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। बीजेपी ने बहुमत के लिए जरूरी से भी ज्यादा सीटें हासिल करके इतिहास रच दिया है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने 80 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को 2 और AJUP ने भी 2 सीटें जीती हैं। CPI(M) को केवल एक सीट मिली है।

बीजेपी नेता ने भवानीपुर से ममता बनर्जी को हराया

इस बार के चुनाव में हैरानी की बात ये है कि खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव हार गईं। उन्हें बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने हराया। शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता को 15,114 वोटों से हरा दिया। शुभेंदु ने दूसरी बार ममता को चुनाव हराया है। इससे पहले 2021 में भी शुभेंदु ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम से चुनाव हराया था। 

कौन बनेगा पश्चिम बंगाल का सीएम?

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी, ये बात तो साफ हो गई है क्योंकि उसने बंगाल में प्रचंड जीत हासिल की है और बहुमत से भी ज्यादा सीटें हासिल की हैं। लेकिन अभी ये साफ नहीं है कि बीजेपी किसे राज्य का सीएम बनाएगी। बीजेपी की तरफ से कुछ नेताओं के नाम सीएम पद की रेस में जरूर हैं, जिसमें शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार, अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली का नाम शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।