Desh Ki Awaaz: इंडिया टीवी पर आपने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के संभावित नतीजों की तस्वीर देखी। अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी को अकेले 326 सीटें मिल सकती हैं, जबकि NDA 362 सीटें जीत सकता है। लेकिन अगर आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में विधानसभा चुनाव हों तो क्या होगा? देश के 11 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर इंडिया टीवी-मैटराइज का सबसे लेटेस्ट सर्वे देखिए...
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- Desh Ki Awaaz Highlights: आज चुनाव हों तो देश के 11 राज्यों में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? देखें इंडिया टीवी का लेटेस्ट सर्वे
Desh Ki Awaaz Highlights: आज चुनाव हों तो देश के 11 राज्यों में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? देखें इंडिया टीवी का लेटेस्ट सर्वे
Desh Ki Awaaz: अगर आज विधानसभा चुनाव होते हैं तो राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा, महाराष्ट्र में किसकी सत्ता होगी, छत्तीसगढ़ में किसका राज होगा...इन्हीं कुछ सवालों के जवाब देखिए इंडिया टीवी के लेटेस्ट सर्वे में...
Desh Ki Awaaz LIVE
-
7:28 PM (IST) Jul 30, 2022
महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत के साथ आएगी बीजेपी-शिवसेना (शिंदे) सरकार
महाराष्ट्र की 288 सीटों वाली विधानसभा में 134 सीटें जीतकर बीजेपी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली उसकी सहयोगी शिवसेना को 41 सीटों पर जीत मिल सकती है और गठबंधन आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर सकता है। एनसीपी 44 सीटें जीत सकती है, उद्धव के नेतृत्व वाली शिवसेना को 18, कांग्रेस को 38 और अन्य को 13 सीटें मिल सकती हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी को 34.1 फीसदी, एनसीपी को 19.6 फीसदी, कांग्रेस को 16.1 फीसदी, शिंदे की शिवसेना को 12.6 फीसदी और उद्धव की शिवसेना को 9.1 फीसदी वोट मिल सकते हैं। महाराष्ट्र में 2024 में चुनाव हो सकते हैं।
सीएम के रूप में पसंदीदा चेहरे के बारे में पूछे जाने पर 38.4 फीसदी ने देवेंद्र फडणवीस, 11.3 फीसदी ने एकनाथ शिंदे, 9.2 फीसदी ने शरद पवार, 8.6 फीसदी ने कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण और 8.1 फीसदी ने उद्धव ठाकरे का नाम लिया।
52 फीसदी लोगों ने कहा कि वे 2024 में बीजेपी-एकनाथ शिंदे सेना की सरकार देखना चाहते हैं, जबकि 32 फीसदी ने कांग्रेस-एनसीपी सरकार के समर्थन में वोट दिया। 52 फीसदी लोगों ने कहा कि वे मोदी के नाम पर वोट देंगे जबकि 32 फीसदी लोगों ने शरद पवार के नाम पर वोट देने की बात कही। 56 फीसदी लोगों ने उद्धव के नेतृत्व वाली पार्टी को असली शिवसेना बताया जबकि 44 फीसदी लोगों का कहना था कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाला दल असली शिवसेना है।
-
6:55 PM (IST) Jul 30, 2022
मध्य प्रदेश में सीएम पद के तौर पर पहली पसंद कौन?
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद के बारे में पूछे जाने पर लोगों ने किस नेता का सबसे ज्यादा नाम लिया, इसके आकंड़े इस प्रकार हैं-
शिवराज सिंह चौहान 38% कमलनाथ 31% ज्योतिरादित्य सिंधिया 7% दिग्विजय सिंह 6% -
6:52 PM (IST) Jul 30, 2022
मध्य प्रदेश में अगर आज चुनाव हुए तो किसे मिलेगी जीत?
यदि आज चुनाव होते हैं तो 230 सीटों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में बीजेपी 119 सीटें जीतकर सत्ता में बरकरार रह सकती है। वहीं, कांग्रेस को 98 और अन्य को 13 सीटें मिल सकती हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 109, कांग्रेस ने 114 और अन्य से 7 सीटों पर जीत हासिल की थी। ओपिनियन पोल में बीजेपी को 44 फीसदी और कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
-
6:50 PM (IST) Jul 30, 2022
अगर आज चुनाव हुए तो झारखंड में किसकी बनेगी सरकार?
झारखंड में अगर आज विधानसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को करीब 52 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे में 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा की क्या भविष्यवाणी है, इन आंकड़ों में देखिए-
पार्टी सीटें JMM 16 BJP 52 कांग्रेस 4 अन्य 9 -
6:44 PM (IST) Jul 30, 2022
उत्तर प्रदेश में सीएम पद के लिए कौन है लोकप्रिय चेहरा?
देश की आवाज सर्वे में पता लगा कि उत्तर प्रदेश में आज की तारीख में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के लिए सबसे विश्वसनीय चेहरा हैं। सर्वे के हिसाब से यूपी में मुख्यमंत्री के लिए नेताओं की लोकप्रियता का प्रतिशत इस प्रकार है-
योगी आदित्यनाथ 48% अखिलेश यादव 29% मायावती 14% प्रियंका गांधी 9% -
6:40 PM (IST) Jul 30, 2022
उत्तर प्रदेश में अगर आज चुनाव हुए तो योगी को कितनी सीटें मिलेंगी?
इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे में सामने आया कि अगर उत्तर प्रदेश में आज चुनाव हुए तो बीजेपी और भी ज्यादा मजबूत हो सकती है। योगी को इसी साल मार्च में हुए विधानसभा चुनावों से भी ज्यादा वोट मिलने के अनुमान हैं। सर्वे के हिसाब से यूपी की 403 सीटों वाली विधानसभा के आंकड़े इस प्रकार हैं-
पार्टी मार्च 2022 आज BJP 255 292 SP 111 94 BSP 1 0 कांग्रेस 1 1 अन्य 35 16 -
6:12 PM (IST) Jul 30, 2022
तेलंगाना में अगर आज चुनाव हुए तो कौन है सीएम के तौर पर पहली पसंद?
देश की आवाज सर्वे में सामने आया कि तेलंगाना में मुख्यमंत्री के लिए चंद्रशेखर राव सबसे विश्वसनीय चेहरा हैं। सर्वे के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं-
चंद्रशेखर राव (टीआरएस) 41.8% बी. संजय कुमार (बीजेपी) 21.6% उत्तम कुमार रेड्डी (कांग्रेस) 26.8% के कविता (टीआरएस) 6.3% अन्य 3.5% -
6:06 PM (IST) Jul 30, 2022
तेलंगाना में अगर आज चुनाव हुए तो किस पार्टी के पास जाएंगी कितनी सीटें?
इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे के मुताबिक तेलंगाना में अगर आज चुनाव हुए तो 119 सीटों वाली विधानसभा में 2018 के चुनावों के मुकाबले राजनीतिक पार्टियों को कितनी-कितनी सीटें मिलेंगी, इसका आकड़ा ये रहा-
पार्टी 2018 आज TRS 88 76 BJP 00 21 कांग्रेस 19 12 AIMIM 7 7 अन्य 5 1 -
5:55 PM (IST) Jul 30, 2022
पश्चिम बंगाल में अगर आज चुनाव हुए तो किसे मिलेंगी कितनी सीटें?
इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे में सामने आया कि पश्चिम बंगाल में अगर आज चुनाव हुए तो सीएम पद के तौर पर ममता बनर्जी आज भी लोगों की पहली पसंद हैं। शुभेंदु अधिकारी और अन्य नेताओं की लोकप्रियता का प्रतिशत कुछ इस प्रकार है-
ममता बनर्जी 46% शुभेंदु अधिकारी 24% दिलीप घोष 20% अधीर रंजन चौधरी 2% -
5:52 PM (IST) Jul 30, 2022
पश्चिम बंगाल में अगर आज चुनाव हुए तो किसे मिलेंगी कितनी सीटें?
इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे के मुताबिक पश्चिम बंगाल में अगर आज चुनाव हुए तो 294 सीटों वाली विधानसभा में 2021 के चुनावों के मुकाबले सीटों का समीकरण कुछ इस प्रकार हो सकता है-
TMC 173 BJP 112 कांग्रेस 2 CPI (M) 2 अन्य 5 -
5:41 PM (IST) Jul 30, 2022
बिहार में आज चुनाव हुए तो कौन सा सीएम फेस पहली पसंद?
बिहार में अगर आज चुनाव हुए तो इंडिया टीवी के सर्वे के मुताबिक नीतीश कुमार अभी भी पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वे के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं-
नीतीश कुमार 32% तेजस्वी यादव 26% नित्यानंद राय 19% सुशील मोदी 12% गिरिराज सिंह 6% -
5:39 PM (IST) Jul 30, 2022
बिहार में आज चुनाव हुए तो खिलेगा कमल या जलेगी लालटेन?
बिहार में अगर आज चुनाव हुए तो इंडिया टीवी के सर्वे के मुताबिक 2020 के मुकाबले सीटों का उलटफेर देखने को मिल सकता है। इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे के अनुसार अगर आज चुनाव हुए तो बिहार विधानसभा की तस्वीर कुछ ऐसी हो सकती है-
पार्टी 2020 आज BJP 74 81 RJD 75 83 JDU 43 38 कांग्रेस 19 11 LJP 01 01 अन्य 31 29 -
5:29 PM (IST) Jul 30, 2022
गुजरात में अगर आज चुनाव हुए तो कौन होगा विश्वसनीय सीएम का चेहरा?
इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे के आंकड़ों की मानें तो गुजरात में आज की तारीख में विश्वसनीय सीएम के तौर पर चेहरों की लोकप्रियता कुछ इस प्रकार है-
भूपेन्द्र पटेल 22% पुरुषोत्तम रूपाला 16% शक्ति सिंह गोहिल 9% अन्य कोई 53% -
5:25 PM (IST) Jul 30, 2022
गुजरात में अगर आज चुनाव हुए तो किसे मिलेगा बहुमत?
देश की आवाज में हमने गुजरात की जनता की नब्ज टटोली और अपने सर्वे में पाया कि अगर आज चुनाव हुए तो पिछले चुनाव के मुकाबले 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में बीजेपी, कांग्रेस, आप और अन्य को इस प्रकार सीटे मिल सकती हैं-
2017 आज बीजेपी 99 108 कांग्रेस 77 55 AAP 00 08 अन्य 06 11 -
5:15 PM (IST) Jul 30, 2022
हिमाचल प्रदेश में आज की तारीख में कौन है सीएम पद का विश्वसनीय चेहरा?
इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे के अनुसार हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए विश्वसनीय चेहरे की पसंद इस प्रकार है-
जयराम ठाकुर (बीजेपी) 26% प्रतिभा सिंह (कांग्रेस) 21% -
5:07 PM (IST) Jul 30, 2022
आज अगर चुनाव हुए तो कौन जीतेगा हिमाचल प्रदेश?
इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे में ये अनुमान लगाया गया है कि अगर हिमाचल प्रदेश में आज चुनाव हुए तो 68 विधानसभा सीटों वाली हिमाचल प्रदेश में 2017 के चुनावों के मुकाबले विधानसभा की तस्वीर कुछ ऐसी हो सकती है-
2017 आज
BJP- 44 47
कांग्रेस- 21 17
AAP- 0 1
अन्य- 3 03
-
4:55 PM (IST) Jul 30, 2022
पंजाब में आज चुनाव हुए तो किसकी बनेगी सरकार?
पंजाब में अगर आज चुनाव हुए तो फिर से AAP की मान सरकार को बहुमत मिलने के अनुमान हैं। 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में AAP को 72 सीटें मिलने का अनुमान है। शिरोमणि अकाली दल को 11 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस को केवल 9 सीटें और बीजेपी को 16 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं अन्य के खाते में 9 सीटें जाने का अनुमान है।
-
4:48 PM (IST) Jul 30, 2022
छत्तीसगढ़ में आज चुनाव हुए तो पसंदीदा सीएम कौन?
इंडिया टीवी और मैटराइज सर्वे के अनुमान में ये पता लगा कि अगर आज छत्तीसगढ़ में चुनाव हुए तो सीएम पद के लिए लोगों की पसंद में बीजेपी के विष्णुदेव साय टॉप पर हैं-
A. विष्णुदेव साय- 29%
B. भूपेश बघेल- 24%
C. रमन सिंह- 14%
D. टीएस सिंहदेव- 11% -
4:42 PM (IST) Jul 30, 2022
छत्तीसगढ़ में आज हुए चुनाव तो बीजेपी को हो सकता है बड़ा फायदा, 48 सीटों का अनुमान
90 विधानसभा सीटों वाले राज्य छत्तीसगढ़ में अगर आज चुनाव हुए तो सत्ताधारी कांग्रेस को 40 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 48 सीटों पर जीत मिल सकती है और अन्य के हिस्से में 2 सीटें जाने का अनुमान है। बता दें कि साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेंस को 68 सीटें मिली थीं और बीजेपी को 15 सीटें मिली थी वहीं अन्य के खात में 7 सीटें गई थीं।
-
4:41 PM (IST) Jul 30, 2022
आज चुनाव हुए तो छत्तीसगढ़ में किसे वोट देंगे?
यह पूछे जाने पर कि अगर छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव हुए तो किसे वोट देंगे, 40 फीसदी लोगों ने कांग्रेस का नाम लिया, जबकि 43 फीसदी लोग बीजेपी का समर्थन करते दिखे। वहीं, 17 फीसदी लोगों ने अन्य पार्टियों को वोट देने की बात कही।
-
4:34 PM (IST) Jul 30, 2022
किसके नाम पर वोट देंगे छत्तीसगढ़ के लोग?
सर्वे में यह पूछे जाने पर कि छत्तीसगढ़ में किसके नाम पर वोट देंगे, 22 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम लिया। हालांकि छत्तीसगढ़ में भी मोदी मैजिक नजर आया और 38 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी के नाम पर विधानसभा चुनावों में वोट देने की बात कही। 17 फीसदी लोगों ने कहा कि वे विकास के नाम पर और 23 फीसदी ने कहा कि वे विधायक के काम के आधार पर वोट देंगे।
-
4:34 PM (IST) Jul 30, 2022
छत्तीसगढ़ में आज चुनाव हुए तो किसकी सरकार?
यह पूछे जाने पर कि छत्तीसगढ़ में अगर आज चुनाव हुए तो किसकी सरकार बनेगी, 48 फीसदी लोगों ने बीजेपी का नाम लिया। वहीं, कांग्रेस के नाम पर 32 फीसदी लोगों ने सहमति जताई। 20 फीसदी लोगों के लिए तस्वीर साफ नहीं थी कि आज चुनाव होने की दशा में सूबे में किसकी सरकार बनेगी।
-
4:29 PM (IST) Jul 30, 2022
छत्तीसगढ़ के चुनावों में क्या होगा सबसे बड़ा मुद्दा?
छत्तीसगढ़ में आज चुनाव होते हैं तो सबसे बड़ा मुद्दा बघेल का काम होगा। वहीं, पीएम मोदी की योजनाओं पर 32 फीसदी लोगों ने वोट देने की बात कही। विधायक की छवि पर 18 फीसदी और रोजगार पर 16 फीसदी लोगों ने अपना समर्थन देने की बात कही है।
-
4:20 PM (IST) Jul 30, 2022
कौन है राजस्थान के लोगों का पसंदीदा सीएम?
राजस्थान में यदि आज विधानसभा चुनाव होते हैं तो बतौर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 27 फीसदी लोगों की पसंद होंगे। वहीं, वसुंधरा राजे के नाम पर 22 फीसदी, गजेंद्र सिंह शेखावत के नाम पर 19 फीसदी, सचिन पायलट के नाम पर 11 फीसदी और अन्य के नाम पर 21 फीसदी लोगों ने मुहर लगाई।
-
4:18 PM (IST) Jul 30, 2022
2018 से कितनी बदली तस्वीर
2018 के विधानसभा चुनावों के मुकाबले बात करें तो आज की तस्वीर काफी जुदा है। 2018 के विधानसभा चुनावों में जहां कांग्रेस ने 100 में से 99 सीटें जीती थीं, वहीं आज चुनाव होने की दशा में वह सिर्फ 42 सीटें जीत पाएगी। वहीं, 73 सीटें जीतने वाली बीजेपी आज चुनाव होने की दशा में दोगुने से भी ज्यादा 148 सीटों पर कब्जा जमा सकती है।
-
4:16 PM (IST) Jul 30, 2022
राजस्थान में आज चुनाव हुए तो किसको कितनी सीटें?
सर्वे के मुताबिक, अगर आज राजस्थान में विधानसभा चुनाव हुए तो भारतीय जनता पार्टी को 148 सीटों पर जीत मिलेगी। वहीं, अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस सिर्फ 42 सीटें जीत पाएगी। अन्य पार्टियों के खाते में 10 सीटें जा सकती हैं।
-
4:14 PM (IST) Jul 30, 2022
आज चुनाव हुए तो किस पार्टी का कितना वोट शेयर?
इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी 52 फीसदी मतों पर कब्जा जमा सकती है। वहीं, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 31 फीसदी वोट आएंगे जबकि अन्य के खाते में 17 फीसदी वोट जाएंगे।
-
4:12 PM (IST) Jul 30, 2022
राजस्थान में वोट किसके नाम पर?
सर्वे के दौरान जब लोगों से पूछा गया कि सूबे के विधानसभा चुनाव में वे वोट किसके नाम पर देंगे तो 28 फीसदी मतदाताओं ने वर्तमान सीएम अशोक गहलोत का नाम लिया। हालांकि गहलोत को मोदी ने पीछे छोड़ दिया जब 42 फीसदी लोगों ने पीएम के नाम पर वोट देने की बात कही। 11 फीसदी लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे के नाम पर मतदान को कहा तो 19 फीलदी मतदाताओं का कहना था कि वे विकास के नाम पर वोट देंगे।
-
4:09 PM (IST) Jul 30, 2022
आज चुनाव हुए तो राजस्थान में किस पार्टी का समर्थन करेंगे?
सर्वे के मुताबिक, राजस्थान के 27 फीसदी मतदाता कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को दोबारा सरकार में लाने के पक्ष में नहीं हैं। वहीं, 57 फीसदी ने कहा कि आज विधानसभा चुनाव हुए तो वे बीजेपी को मौका देंगे। 16 फीसदी मतदाताओं ने अभी यह तय नहीं किया है कि वे किस पाले में जाएंगे।
-
4:07 PM (IST) Jul 30, 2022
राजस्थान चुनाव में पड़ेगा उदयपुर कांड का असर?
यह पूछे जाने पर कि क्या राजस्थान के विधानसभा चुनाव में उदयपुर के कन्हैयालाल मर्डर केस का असर पड़ेगा, 69 फीसदी लोगों ने इसका जवाब हां में दिया। वहीं, 23 फीसदी लोगों का मानना था कि राजस्थान चुनावों में इस काम का कोई असर नहीं पड़ेगा। 8 फीसदी लोग कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे।
-
4:04 PM (IST) Jul 30, 2022
राजस्थान में सरकार का काम है सबसे बड़ा मुद्दा
राजस्थान की बात करें तो यहां सबसे बड़ा मुद्दा सरकार का काम है। यहां सरकार के काम पर 31 फीसदी, मोदी फैक्टर पर 26 फीसदी, विधायक के काम पर 14 फीसदी और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर 12 फीसदी वोट पड़ सकते हैं।
-
4:02 PM (IST) Jul 30, 2022
हिमाचल से लेकर महाराष्ट्र तक वोटर का मूड बताएगा यह सर्वे
हिमाचल में वोटर के मन में अग्निवीर मुद्दा है या नहीं? मध्य प्रदेश में किसानों का गुस्सा बीजेपी पर भारी पड़ेगा क्या? महाराष्ट्र में शिवसेना की फूट से किसका फायदा होगा? गुजरात में मोदी या कोई और मुद्दा उनसे बड़ा हो गया है? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लौटेगी या बीजेपी जीतेगी? राजस्थान में उदयपुर कांड का वोटर पर क्या असर पड़ रहा है? तेलंगाना में बीजेपी चौंकाएगी या फिर पहले जैसी हालत रहेगी? पंजाब में आज चुनाव हो तो क्या वोटर आम आदमी को ही फिर मौका देगा? बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन चलेगा या नया समीकरण बनेगा? उत्तर प्रदेश चलेंगे तो बताएंगे कि योगी क्या देश के सर्वोत्तम सीएम हैं? पश्चिम बंगाल में दीदी के यहां ईडी ने कैसे बदला है माहौल? इन सारे सवालों के जवाब देगा इंडिया टीवी का लेटेस्ट सर्वे
-
4:00 PM (IST) Jul 30, 2022
इंडिया टीवी के सर्वे से जानिए क्या है राज्यों की जनता का मूड
आज हम आपको 11 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तस्वीर दिखाएंगे। इनमें से कुछ राज्य ऐसे हैं जहां अगल दो साल में चुनाव होने वाले हैं, इसलिए वहां वोटर ने अपना मन बनाना शुरू कर दिया है। इसलिए आपको शुरूआती रूझान मिलेंगे, राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधि तेज कर दी हैं तो हमारे सर्वे से आपको राजनीतिक कदम के मतलब समझ में आएंगे।