1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने अबतक क्यों नहीं की है शादी? छात्रा के सवाल पर बताया बड़ा कारण

राहुल गांधी ने अबतक क्यों नहीं की है शादी? छात्रा के सवाल पर बताया बड़ा कारण

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Oct 10, 2023 03:34 pm IST,  Updated : Oct 10, 2023 03:44 pm IST

अक्सर राहुल गांधी से उनकी शादी को लेकर कई सवाल किए जाते हैं। बीते दिनों राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी राहुल को शादी करने की सलाह दी थी। अब राहुल गांधी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने अबतक शादी क्यों नहीं की है।

राहुल गांधी।- India TV Hindi
राहुल गांधी। Image Source : PTI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारत के मोस्ट एलिजिबल बैचलर नेताओं में से एक माना जाता है। बता दें कि राहुल गांधी 53 वर्ष के हो चुके हैं और अक्सर उनसे शादी को लेकर सवाल किए जाते रहे हैं। अब राहुल गांधी ने मंगलवार को एक छात्रा द्वारा पूछे गए सवाल पर खुद इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो अबतक क्यों कुंवारे बैठे हुए हैं। आइए जानते हैं राहुल गांधी ने शादी को लेकर क्या कहा है।

जयपुर पहुंचे थे राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को जयपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने जयपुर के महारानी कॉलेज की छात्राओं के एक समूह से बातचीत की। राहुल गांधी से छात्राओं ने यहां शादी, जाति जनगणना समेत कई मुद्दों पर बात की। राहुल ने कहा कि आपको चोट लगती है तो सबसे पहले आप एक्स-रे ही कराते हैं। जाति जनगणना भी एक एक्स-रे की तरह है जिससे हमें ओबीसी, दलितों और आदिवासी समुदायों की वास्तविक स्थिति के बारे में पता चलेगा। 

शादी पर क्या बोले?
छात्राओं ने राहुल से पूछा कि वह इतने स्मार्ट हैं, अच्छे दिखते हैं तो अबतक शादी का क्यों नहीं सोचा? इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया कि वह अपने काम और कांग्रेस पार्टी में बिल्कुल उलझ गए हैं। वह इन सब में इतना व्यस्त हो गए कि शादी के बारे में सोच ही नहीं सके। राहुल ने ये भी बताया कि वह अपने चेहरे को धोने के लिए साबुन और क्रीम का इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि सिर्फ पानी से चेहरा साफ करते हैं। यहां देखें पूरा वीडियो

लालू भी दे चुके सलाह
बिहार की राजधानी पटना में जून महीने में I.N.D.I.A की बैछक हुई थी। यहां राहुल गांधी भी पहुंचे थे। यहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को शादी करने की सलाह दी थी। लालू यादव ने कहा था कि राहुल जी अब आप शादी कर लीजिए। हम सभी लोग बारात जाना चाहते हैं। आपकी मम्मी भी यही चाहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत