1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. India TV-CNX Survey: महिलाओं ने महिला आरक्षण का श्रेय किसे दिया? सर्वे में मिले चौंकाने वाले जवाब

India TV-CNX Survey: महिलाओं ने महिला आरक्षण का श्रेय किसे दिया? सर्वे में मिले चौंकाने वाले जवाब

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Sep 23, 2023 06:50 pm IST,  Updated : Sep 23, 2023 06:50 pm IST

लोकसभा का चुनाव 2024 में होने वाला है, इससे पहले केंद्र की मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल संसद से पास करा लिया है। महिलाओं से जब पूछा गया कि वे महिला बिल का श्रेय किसे देना चाहती हैं? इंडिया टीवी सीएनएक्स सर्वे में क्या मिला जवाब, जानिए-

women voters- India TV Hindi
महिला वोटर्स Image Source : FILE PHOTO

IndiaTV CNX Survey: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी गए तो सबसे ज़्यादा बात महिला आरक्षण की। मोदी ने नारी शक्ति वंदन अभिनंदन प्रोग्राम किया। मोदी महिलाओं को सम्मानित कर रहे हैं और महिलाएं मोदी को सम्मानित कर रही हैं। पीएम मोदी ने संसद का स्पेशल सेशन बुलाकर महिला आरक्षण बिल पास कराया, हालांकि कहा जा रहा है कि इस बिल के कानून बनने में लंबा वक्त लग सकता है। तो क्या सदन के दोनों सदनों से पास नारी शक्ति वंदन बिल 2024 का गेम चेंजर होगा? वैसे इस बिल से महिलाओं को आरक्षण तो साल 2029 में मिलेगा तो फिर मोदी का वोट प्रतिश इस बार के लोकसभा के चुनाव में, जो 2024 में होने वाले हैं उसमें कितना बढ़ेगा? सितंबर में इस मुद्दे को लेकर सर्वे कराया गया, जिसके रिजल्ट चौंकाने वाले हैं।

इंडिया टीवी सीएनएक्स के लेटेस्ट सर्वे में जब महिलाओं से सवाल पूछा गया कि महिला आरक्षण का श्रेय किसको मिलना चाहिए?

महिलाओं का जवाब

नरेंद्र मोदी 69%

सोनिया गांधी 20%

किसी और को  11%

जब हिंदू महिलाओं से पूछा गया कि महिला आरक्षण का श्रेय किसको मिलना चाहिए?

महिलाओं का जवाब

नरेंद्र मोदी 74%

सोनिया गांधी 17%

किसी और को` 9%

जब मुस्लिम महिलाओं से पूछा गया कि महिला आरक्षण का श्रेय किसको मिलना चाहिए?

महिलाओं का जवाब

नरेंद्र मोदी 6%

सोनिया गांधी 67%

किसी और को 27%

 

सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन महिलाओं से पूछा गया कि महिला आरक्षण का श्रेय किसको मिलना चाहिए?

महिलाओं का जवाब

नरेंद्र मोदी 66%

सोनिया गांधी 24%

किसी और को 10%

 

महिलाओं से पूछा गया कि वे इस बार किसे प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं?

महिलाओं का जवाब

नरेंद्र मोदी 52%

राहुल गांधी 22%

ममता बनर्जी 5%

अरविंद केजरीवाल 3%

नीतीश कुमार 2%

कोई और 16%

ये भी पढ़ें:

अगर आज चुनाव हुए तो सनातन कितना बड़ा मुद्दा? इंडिया टीवी-CNX का ताजा सर्वे आया सामने

अगर आज चुनाव हुए तो OBC किसे बनाएगा प्रधानमंत्री? देखें इंडिया टीवी सर्वे के आंकड़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत