1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगर आज चुनाव हुए तो OBC किसे बनाएगा प्रधानमंत्री? देखें इंडिया टीवी सर्वे के आंकड़े

अगर आज चुनाव हुए तो OBC किसे बनाएगा प्रधानमंत्री? देखें इंडिया टीवी सर्वे के आंकड़े

 Published : Sep 23, 2023 05:00 pm IST,  Updated : Sep 23, 2023 05:41 pm IST

आज इंडिया टीवी-CNX सर्वे में हम ये बात जानने की कोशिश करेंगे कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो ओबीसी वोट बैंक किसे प्रधानमंत्री बनाएगा? साथ ही हम ये भी बताएंगे कि उत्तर प्रदेश और बिहार के ओबीसी का किस गठबंधन पर भरोसा कर रहे हैं।

इंडिया टीवी-CNX सर्वे- India TV Hindi
इंडिया टीवी-CNX सर्वे Image Source : INDIA TV

देश इस वक्त चुनावी मूड में आ चुका है। कुछ महीनों बाद ही लोकसभा चुनाव का मौसम आने वाला है। ऐसे में देश की संसद से लेकर चुनावी भाषणों में एक विशेष वोटबैंक को लेकर नेता लगातार अपनी-अपनी चिंताएं दिखा रहे हैं। किसने सोचा था कि राहुल गांधी इस तरह OBC-OBC करने लगेंगे। महिला आरक्षण बिल पर बहस के दौरान कांग्रेस और विपक्ष के तमाम दलों ने मोदी के बिल पर सपोर्ट तो किया, लेकिन महिला आरक्षण बिल पर बहस में OBC को घुसा दिया। राहुल कह रहे हैं कि मोदी ने महिलाओं को आरक्षण दिया, लेकिन OBC महिलाओं को कुछ नहीं दिया। राहुल ये भी कहते हैं कि मोदी स्पेशल सेशन बुलाकर भारत और इंडिया पर बहस कराना चाहते थे, लेकिन उसमें रिस्क देखकर प्रधानमंत्री महिला आरक्षण बिल लेकर आ गए। आज इंडिया टीवी-CNX सर्वे में हम ये बात जानने की कोशिश करेंगे कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो ओबीसी वोट बैंक किसे प्रधानमंत्री बनाएगा?

चुनाव में OBC किसे वोट देंगे? (कुल पिछड़ा वोटर) 

NDA अलायंस 56%
I.N.D.I.A 31%
अन्य 13%

चुनाव में OBC (पुरुष) किसे वोट देंगे?

NDA अलायंस 56%
I.N.D.I.A 31%
अन्य 13%

चुनाव में OBC (महिला) किसे वोट देंगी?

NDA अलायंस 57%
I.N.D.I.A 30%
अन्य 13%

यूपी बिहार में OBC किस तरफ?

OBC पॉलिटिक्स की जब भी बात होती है तो दो राज्यों के नाम सबसे ऊपर आते हैं- यूपी और बिहार। इन्हीं दोनों राज्यों से OBC पॉलिटिक्स शुरू हुई। मंडलवादी पार्टियों ने सबसे ज़्यादा यहीं राज किया। बिहार में तो अब भी मंडल का राज है। सवाल है कि क्या जाति वाली पॉलिटिक्स, धर्म वाली पॉलिटिक्स पर हावी हो जाएगी? OBC जातियां मोदी के साथ हैं या खिलाफ हैं? मोदी की विश्वकर्मा योजना का कितना असर हुआ? इंडिया टीवी-CNX सर्वे में सामने आया है।

यूपी के OBC किसे वोट देंगे?

गठबंधन का नाम यादव कुर्मी जाट मौर्या निषाद गुर्जर लोध
NDA अलायंस 22% 61% 45% 59% 73% 68% 70%
I.N.D.I.A 70% 30% 51% 26% 22% 20% 20%
अन्य 8% 9% 4% 15% 5% 12% 10%

बिहार के OBC किसे वोट देंगे?

गठबंधन का नाम यादव कोइरी कुर्मी बनिया तेली सोनार बढ़ई-विश्वकर्मा
NDA अलायंस 14% 42% 9% 82% 63% 63% 76%
I.N.D.I.A 81% 49% 78% 16% 24% 20% 14%
अन्य 5% 9% 13% 2% 13% 17% 10%

इंडिया टीवी-CNX सर्वे का आधार
हम आपको सितंबर के सर्वे का डाटा दिखा रहे हैं। यह सर्वे पिछले 24 घंटे में किया गया है। पार्लियामेंट का स्पेशल सेशन पूरा होने के आखिरी दिन ये सर्वे हुआ। इंडिया टीवी-CNX का ये सर्वे 84 चुनावी क्षेत्र के डाटा के आधार पर है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत