1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Year Ender 2024: चुनाव के नाम रहा पूरा साल, लोकसभा में NDA का दबदबा, विधानसभा में ड्रॉ

Year Ender 2024: चुनाव के नाम रहा पूरा साल, लोकसभा में NDA का दबदबा, विधानसभा में ड्रॉ

 Published : Dec 15, 2024 08:43 pm IST,  Updated : Dec 18, 2024 05:11 pm IST

Year Ender 2024: साल 2024 का लगभग पूरा समय चुनाव के नाम रहा। देश में लोकसभा चुनाव समेत 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव का भी आयोजन हुआ।

Year Ender 2024- India TV Hindi
Year Ender 2024 Image Source : PTI

Year Ender 2024: साल 2024 अपने आखिरी पड़ाव की ओर है। इस साल देश में राजनीतिक घटनाओं को अंबार लगा रहा है। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण रहा लोकसभा चुनाव 2024। वहीं, देश के 3 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा का चुनाव भी हुआ। देश में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन और कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों के INDIA अलायंस के बीच मुकाबला देखने को मिला। आइए जानते हैं कि किस चुनाव में किन्हें जीत हासिल हुई।

लोकसभा चुनाव 2024

देश में 19 अप्रैल 2024 से लेकर 1 जून 2024 तक 7 चरणों में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग हुई। 543 सीटों के लिए हुए चुनाव के परिणाम को 4 जून 2024 को जारी किया गया। इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 292 सीटों पर जीत हासिल हुई और उसने आसानी से बहुमत हासिल कर लिया। वहीं, विपक्षी दलों के INDIA अलायंस को 234 सीटों पर जीत हासिल हुई। अन्य दलों को 17 सीटें मिली। सबसे ज्यादा सीटें प्राप्त करने वाले दलों की बात करें तो भाजपा को 240, कांग्रेस को 99, समाजवादी पार्टी को 37 तृणमूल कांग्रेस को 29. डीएमके को 22, टीडीपी को 16 और जदयू को 12 सीटों पर जीत मिली। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव

हरियाणा में 90 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव 2024 का आयोजन 5 अक्टूबर को किया गया था। इस चुनाव का परिणाम 8 अक्टूबर को सामने आया और भाजपा ने लगातार तीसरी बार राज्य में सत्ता हासिल की। चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया। कांग्रेस पार्टी को 37 सीटों पर जीत मिली। वहीं, इनेलो ने दो सीटें जीती और तीन निर्दलीय भी चुनाव जीते।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में करीब 10 साल बाद विधानसभा चुनाव का आयोजन किया गया। प्रदेश में 3 चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग हुई। वहीं, चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए गए। इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को जीत मिली। 90 सीटों पर हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 सीट, भाजपा को 29 सीट, कांग्रेस को 6 सीट, पीडीपी को 3 सीट, जेपीसी को 1 सीट, सीपीआईएम को 1 सीट और आप को 1 सीट मिली। वहीं, 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का आयोजन 20 नवंबर को किया गया था। वहीं, 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम सामने आए। विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा को 132, एनसीपी को 41 और शिवसेना को 57 सीटों (कुल 230) पर जीत हासिल हुई है। गठबंधन ने भारी बहुमत हासिल किया। वहीं, महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (यूबीटी) को 20, कांग्रेस को 16 और एनसीपी (शरद चंद्र पवार) को 10 (कुल 46) सीटों पर जीत मिली है। बाकी की 12 सीटों पर अन्य दलों या फिर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जात हासिल की है।

झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर 2 चरण में 13 नवंबर और 20 नवंबर 2024 को चुनाव का आयोजन किया गया था। चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को जारी कर दिए गए। चुनाव में जेएमएम, कांग्रेस और राजद के गठबंधन को जीत हासिल हुई। जेएमएम को 34 सीट, भाजपा को 21 सीट, कांग्रेस को 16 सीट, राजद को 4 सीट,  CPI(ML)(L) को 2 सीट, आजसू को 1 सीट, लोजपा रामविलास को एक सीट, JLKM को 1 सीट और जदयू को एक सीट पर जीत हासिल हुई है।

ये भी पढ़ें- Year Ender 2024: इस साल भारत की राजनीति में हुई 10 सबसे बड़ी घटनाएं, यहां देखें पूरी लिस्ट

मायावती पर भड़के कांग्रेस नेता अजय राय, बोले- केवल ट्विटर-ट्विटर मत कीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत