1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में 1 व्यक्ति के कारण 14 गांव क्वारंटीन, तब्लीगी जमात कार्यक्रम में हुआ था शामिल

यूपी में 1 व्यक्ति के कारण 14 गांव क्वारंटीन, तब्लीगी जमात कार्यक्रम में हुआ था शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2020 03:57 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 03:57 pm IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक व्यक्ति के कारण 14 गांवों को क्वारंटीन कर सीमाएं सील कर दी गई हैं।

यूपी में 1 व्यक्ति के...- India TV Hindi
यूपी में 1 व्यक्ति के कारण 14 गांव क्वारंटीन

बदायूं (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक व्यक्ति के कारण 14 गांवों को क्वारंटीन कर सीमाएं सील कर दी गई हैं। इसकी जानकारी जिला मजिस्ट्रेट ने सोमवार को दी। आंध्र प्रदेश से आने वाला यह शख्स एक स्थानीय मस्जिद भवानीपुर खली इलाके में रह रहा था, जिसे शनिवार को कोरोनावायरस की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया।

कोरोनावायरस से संक्रमित शख्स पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुआ था।

जिला मजिस्ट्रेट कुमार प्रशांत ने कहा, "उस व्यक्ति का कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने उस गांव से तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले 14 गांवों को सील कर दिया है, जिस गांव में वह व्यक्ति रहता था। 14 गांवों को क्वारंटीन कर दिया गया है।"

अधिकारी ने कहा कि गांवों की सीमाएं भी सील कर दी गई हैं, और क्षेत्र में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और संदिग्ध मामलों के परीक्षण किए जा रहे हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत