1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उन्नाव: बाजार से घर जा रही युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

उन्नाव: बाजार से घर जा रही युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 23, 2018 06:24 pm IST,  Updated : Feb 23, 2018 06:24 pm IST

आग लगाए जाने से युवती धूं-धूं कर जलने लगी। गम्भीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई...

unnao- India TV Hindi
unnao

उन्नाव (उ.प्र.): उन्नाव जिले के बारा सगवर क्षेत्र में कुछ अज्ञात युवकों ने साइकिल से अपने घर जा रही एक युवती को जिंदा जला दिया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बारा सगवर थाना क्षेत्र के सतनी बाला खेड़ा गांव निवासी एक किशोरी (18) गुरुवार शाम को साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी, तभी गांव के पास ही सुनसान क्षेत्र में कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगाए जाने से युवती धूं-धूं कर जलने लगी। गम्भीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि परिजन की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।  देर शाम इलाके में हुई घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि और क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक सुजीत पाण्डेय ने भी देर रात पहुंच कर जांच की।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत