1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उधमपुर में वायुसेना के जवान ने की आत्महत्या, 22 साल थी उम्र

उधमपुर में वायुसेना के जवान ने की आत्महत्या, 22 साल थी उम्र

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 09, 2020 12:33 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 12:33 pm IST

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भारतीय वायुसेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

उधमपुर में वायुसेना के जवान ने की आत्महत्या, 22 साल थी उम्र- India TV Hindi
उधमपुर में वायुसेना के जवान ने की आत्महत्या, 22 साल थी उम्र Image Source : PTI/REPRESENTATIVE

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भारतीय वायुसेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार को उस समय हुई जब 22 वर्षीय शुभम सिंह परमार उधमपुर के वायुसेना स्टेशन में संतरी के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे। 

उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया। उन्होंने बताया कि उधमपुर के जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम चल रहा है। परमार उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी थे और अंतिम संस्कार के लिए शव परिवार को सौंपा जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत