1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा के एक गांव में तेज बवंडर से 24 घर गिरे, 20 लोग घायल

नोएडा के एक गांव में तेज बवंडर से 24 घर गिरे, 20 लोग घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2019 11:24 pm IST,  Updated : Feb 07, 2019 11:24 pm IST

नोएडा के थाना इकोटेक तीन क्षेत्र के गांव अली बरदीपुर में बृहस्पतिवार की रात आए तेज बवंडर (साईक्लोन) से 24 घर गिर गए और करीब 20 लोग घायल हो गए।

noida- India TV Hindi
noida

नोएडा: थाना इकोटेक तीन क्षेत्र के गांव अली बरदीपुर में बृहस्पतिवार की रात आए तेज बवंडर (साईक्लोन) से 24 घर गिर गए और करीब 20 लोग घायल हो गए।

थाना ईकोटेक- 3 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे के करीब तेज बवंडर आया। इसकी चपेट में आने से गांव अली बरदीपुर के 24 मकान भरभरा कर गिर गए। उन्होंने बताया कि घर गिरने की वजह से 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें ग्रेटर नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर बिग्रेड तथा पुलिस की गाड़ियां पहुंची है। बचाव और राहत का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कुछ मवेशियों को भी चोट आई है। उन्हें भी मलबे से बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि कई मकानों की दीवारें भी बवंडर की वजह से चटक गई हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत