1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा की कचहरी में हथियार लेकर जबरन घुसने के मामले में पांच गिरफ्तार

नोएडा की कचहरी में हथियार लेकर जबरन घुसने के मामले में पांच गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2020 12:31 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 12:31 pm IST

सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में बुधवार दोपहर को आधा दर्जन लोग शस्त्र से लैस होकर 4 गाड़ियों में सवार होकर जबरन घुस गए।

Surajpur- India TV Hindi
Surajpur

नोएडा। सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में बुधवार दोपहर को आधा दर्जन लोग शस्त्र से लैस होकर 4 गाड़ियों में सवार होकर जबरन घुस गए। अदालत के गेट पर तैनात पुलिस कर्मी ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो इन लोगों ने उसके साथ बदसलूकी की। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3 लाइसेंसी राइफल व चार लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई है। 

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि बुधवार दोपहर 4 लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आधा दर्जन लोग सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में जबरन घुस गए। उन्होंने बताया कि न्यायालय परिसर में शस्त्र लेकर जाना वर्जित है। जब गेट पर तैनात संतरी ने उन्हें रोका तो इन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। 

डीसीपी ने बताया कि कचहरी के गेट पर तैनात संतरी ने मामले की सूचना थाना सूरजपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ज्ञानेंद्र, राजेश कुमार, राजा बाबू, कमलेश व योगेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से चार लग्जरी कारें तथा 3 लाइसेंसी राइफल बरामद हुई हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत