1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के 68 पुलिसवालों ने मुंड़वाए सिर, लिया कोविड-19 को हराने का संकल्प

यूपी के 68 पुलिसवालों ने मुंड़वाए सिर, लिया कोविड-19 को हराने का संकल्प

 Reported By: IANS
 Published : Apr 06, 2020 05:26 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 05:26 pm IST

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक अलग नजारा दिखा। यहां के 60 से अधिक पुलिस कर्मियों ने कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता का संदेश देने के लिए अपने सिर के बाल मुंड़वा दिए हैं।

यूपी के 68 पुलिसवालों...- India TV Hindi
यूपी के 68 पुलिसवालों ने मुंड़वाए सिर, लिया कोविड-19 को हराने का संकल्प

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक अलग नजारा दिखा। यहां के 60 से अधिक पुलिस कर्मियों ने कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता का संदेश देने के लिए अपने सिर के बाल मुंड़वा दिए हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में मुगल बादशाह अकबर की राजधानी फतेहपुर सीकरी की सड़कों पर एसएचओ की अगुवाई में पुलिस का एक दल दिखाई दे रहा है, जिसमें उनके सिर बिना बालों के चमकते हुए दिख रहे हैं।

एसएचओ भूपेंद्र बालियान ने मीडियाकर्मियों को बताया कि थाना के 68 पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से अपने बालों को मुड़वा दिया। ऐसा उन्होंने कोरोनोवायरस से अंत तक लड़ने का संकल्प व्यक्त करने के लिए किया।

स्थानीय लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है और अब वे लॉकडाउन प्रतिबंधों के बीच सरकारी अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत