1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, 69 अपर पुलिस अधिकक्षकों का तबादला

उत्तर प्रदेश में पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, 69 अपर पुलिस अधिकक्षकों का तबादला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2020 11:59 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 11:59 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 69 अपर पुलिस अधिकक्षकों का तबादला कर दिया है।

69 Additional Superintendents of Police (ASPs) in Uttar Pradesh transferred from their posts in "pub- India TV Hindi
69 Additional Superintendents of Police (ASPs) in Uttar Pradesh transferred from their posts in "public interest" Image Source : ANI

नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 69 अपर पुलिस अधिकक्षकों का तबादला कर दिया है। इससे पहले पिछले महीने राज्य में नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इससे पहले नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले पर बताया था कि अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) पी.वी.रमाशास्त्री को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर नई तैनाती दी गई है। वह यहां प्रभारी महानिदेशक के रूप में कार्य करेंगे। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अब रमाशास्त्री की जगह अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) का पद संभालेंगे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत