1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. भदोही से लापता हुई लड़की का जला हुआ शव बहुत बुरी हालत में मिला, पुलिस की जांच जारी

भदोही से लापता हुई लड़की का जला हुआ शव बहुत बुरी हालत में मिला, पुलिस की जांच जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2020 09:48 am IST,  Updated : Aug 20, 2020 09:48 am IST

भदोही से 17 अगस्त को लापता हुई एक लड़की का जला हुआ शव बुधवार को जौनपुर में मिला था। भदोही के एसपी राम बदन सिंह ने इसपर कहा लड़की के परिवार ने शव की पहचान कर ली है। शव बहुत बुरी हालत में है।

A burnt body of girl who had gone missing on August 17 from Bhadohi was found in Jaunpur - India TV Hindi
A burnt body of girl who had gone missing on August 17 from Bhadohi was found in Jaunpur  Image Source : PTI

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही से 17 अगस्त को लापता हुई एक लड़की का जला हुआ शव बुधवार को जौनपुर में मिला था। भदोही के एसपी राम बदन सिंह ने इसपर कहा लड़की के परिवार ने शव की पहचान कर ली है। शव बहुत बुरी हालत में है। भदोही में 17 साल की किशोरी का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर हत्या कर उसकी पहचान छिपाने के मकसद से शव को तेजाब से जला दिया गया। 

हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की खुशबू की मृत्यु पानी में डूबने के कारण हुई। पोस्टमोर्डम रिपोर्ट में दो डॉक्टर के पैनल ने बात कही है। रिपोर्ट में मृत्यु पानी में डूबने से हुई है। मृतका के साथ बलात्कार कर हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। आज मृतका के शव का pm दुबारा पांच डॉक्टरों के पैनल से होगा।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बुधवार को बताया था कि पुलिस को सूचना दी गई थी कि हमारी बेटी भैस चराने गई थी और फिर लौट के वापस नही आई। जिसके बाद जिन लोगों पर शक जताया गया था उनसे पूछताछ की गई लेकिन बच्ची का कुछ पता नही चला। जिसके बाद अब सूचना मिली है कि डेडबाडी मिली है। उन्होनें कहा कि परिजनों ने शव की पहचान की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि प्रथम दृष्टया यह लगता है कि मर्डर किया गया है। शव को जलाया भी गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत