1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 30, 2021 08:05 pm IST,  Updated : Aug 30, 2021 08:05 pm IST

आगरा में रविवार को तिरंगा संकल्प यात्रा निकालने पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर सोमवार को कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन और अधिक भीड़ जुटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज- India TV Hindi
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज Image Source : TWITTER

आगरा (उप्र): आगरा में रविवार को तिरंगा संकल्प यात्रा निकालने पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर सोमवार को कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन और अधिक भीड़ जुटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में थाना लोहामंडी एसएसआई इतुल चौधरी ने बताया कि सोमवार को दर्ज मुकदमे में 17 नामजद और 450 अज्ञात आरोपी हैं। 

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने बीते रविवार को यहां तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली थी। इसे पहले जीआईसी मैदान से बिजलीघर तक निकाला जाना था लेकिन इसके लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। बाद में मार्ग बदलने पर अनुमति दी गई थी। तब यात्रा जीआईसी मैदान से शुरू होकर शहीद स्मारक तक गई थी। इस यात्रा में सिसौदिया, संजय सिंह भी शामिल हुए थे। सिसौदिया ने यात्रा को रवाना किया था। आगरा में इन दिनों धारा 144 लागू है।

पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाले जाने पर सोमवार को सिसौदिया, संजय सिंह, बनै सिंह पहलवान, कपिल वाजपेई, अनमोल बंसल समेत आप के 17 पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 450 अज्ञात आरोपी भी हैं। यह मुकदमा थाना लोहामंडी में दर्ज किया गया है। इस संबंध में थाना लोहामंडी एसएसआई इतुल चौधरी ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन और अधिक भीड़ जुटाने के आरोप में यह मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत