1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ: विधान परिषद सभापति के बेटे अभिजीत यादव की हत्‍या, मां ने कबूला जुर्म

लखनऊ: विधान परिषद सभापति के बेटे अभिजीत यादव की हत्‍या, मां ने कबूला जुर्म

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2018 10:53 am IST,  Updated : Oct 22, 2018 11:22 am IST

शहर के हजरतगंज इलाके में रविवार को विधान परिषद सभापति रमेश यादव के छोटे बेटे अभिजीत यादव की गला घोंट कर हत्‍या कर दी गई। पूछताछ में मां मीरा यादव ने बेटे की हत्‍या करने की बात कबूल ली है।

Abhijit Yadav Murder - India TV Hindi
Abhijit Yadav Murder 

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर सनसनीखेज हत्‍याकांड से सकते में है। शहर के हजरतगंज इलाके में रविवार को विधान परिषद सभापति रमेश यादव के छोटे बेटे अभिजीत यादव की गला घोंट कर हत्‍या कर दी गई। पहले सामान्‍य मौत बताए जा रहे इस हत्‍याकांड में नाटकीय मोड़ तब आया जब कल रात पुलिस ने अभिजीत की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में मां मीरा यादव ने बेटे की हत्‍या करने की बात कबूल ली है। 

बता दें कि मामला रविवार का है जब हजरतगंज थाना क्षेत्र में दारुलशफा इलाके में स्थित विधान परिषद समापति के सरकारी मकान में अभिजीत यादव की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दारुल शफा के बी-ब्लॉक के फ्लैट नंबर- 137 में विधान परिषद के सभापति एटा निवासी रमेश यादव की दूसरी पत्नी मीरा यादव अपने बेटे अभिषेक यादव (27) और अभिजीत यादव उर्फ विवेक के साथ रहती हैं। मीरा यादव के मुताबिक शनिवार रात अभिजीत अपने कुछ दोस्तों के साथ बाहर गया हुआ था। देर रात वह घर लौटा और अपने कमरे में जाकर लेट गया। सुबह उसकी मौत हो गई। इस दौरान सभापति रमेश यादव शहर से बाहर थे। 

पोस्‍ट मार्टम में हुआ खुलासा 

रविवार सुबह घरवाले बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। पुलिस ने शक होने पर शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां डॉक्‍टरों ने अभिजीत की हत्‍या की पुष्टि कर दी। रिपोर्ट में अभिजीत के सिर पर चोट और गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। 

Meera Yadav
Meera Yadav

मां ने कबूला जुर्म 

एसपी सर्वेश मिश्रा हत्‍या के शक की बिनाह पर पुलिस ने रविवार की रात मां मीरा यादव और भाई अभिषेक यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसमें उन्‍होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मीरा यादव ने बताया कि उनका बेटा शराब के नशे में 20 अक्‍टूबर की रात घर आया था। घर आकर उनसे मां से बहस शुरू कर दी। जिसके बाद तैश में आकर मीरा यादव ने दुपट्टे से गला घोंटकर अभिजीत की हत्‍या कर दी। पुलिस ने मीरा यादव को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत