1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: लखनऊ में डबल मर्डर से हड़कंप, पत्नी के सामने पति को किया किडनैप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में डबल मर्डर से हड़कंप, पत्नी के सामने पति को किया किडनैप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2018 10:35 am IST,  Updated : Oct 04, 2018 10:35 am IST

शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि आपसी रंजिश में दोनों भाइयों का कत्ल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में डबल मर्डर से हड़कंप, पत्नी के सामने पति को किया किडनैप- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में डबल मर्डर से हड़कंप, पत्नी के सामने पति को किया किडनैप

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। बीती रात लखनऊ में बदमाशों ने दो सगे भाईयों की हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले दोनों भाईयों को पीटा फिर उन्हें गोली मारी। हालांकि घटना के कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने डबल मर्डर के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को वारदात की खबर लगी तो तुरंत मौके पर पहुंची और घायल हालत में दोनों भाईयों अरमान और इमरान गाज़ी को अस्पाल में भर्ती कराया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि आपसी रंजिश में दोनों भाइयों का कत्ल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी वारदात में पत्नी के सामने उसके पति का किडनैप हो गया। गुंडों ने महिला को उसके पति को पीटा, उनकी बाइक जला दी फिर बदमाश उसके पति को अगवा करके ले गये। दीपू नाम का शख्स अपनी पत्नी नीलम के साथ बाइक पर जा रहा था तभी तीन लोग आए और उन्हें जबरदस्ती रोका।

पत्नी का आरोप है कि पहले उसे और उसके पति को बुरी तरह पीटा गया फिर बदमाशों ने उसके पति को किडनैप कर किया और उसी के सामने बाइक जला दी। नीलम ने लखनऊ के गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। नीलम का कहना है कि उसे पता है कि उसके पति को अगवा करने वाले बदमाश कौन है।

दरअसल पंद्रह दिन पहले दीपू एक लड़की को भगाकर ले आया था। बाद में वो लड़की वापस चली गई। आरोप है कि अब वो दीपू के साथ रहने का दबाव बना रही थी। नीलम को पूरा शक है कि लड़की के घरवालों ने ही उसके पति का किडनैप किया लेकिन मामले में ट्विस्ट तब आया जब वो लड़की भी थाने पहुंच गई।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत