1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में छेड़खानी पर लड़की ने पीटा, दरिंदों ने मारकर पेड़ से लटकाया

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में छेड़खानी पर लड़की ने पीटा, दरिंदों ने मारकर पेड़ से लटकाया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2018 01:20 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 01:20 pm IST

छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी तभी तीन लड़कों ने उसे झाड़ियों में खींच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। इस बीच लड़की ने दिलेरी दिखाते हुए तीनों लड़कों को पीट दिया।

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में छेड़खानी पर लड़की ने पीटा, दरिंदों ने मारकर पेड़ से लटकाया- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में छेड़खानी पर लड़की ने पीटा, दरिंदों ने मारकर पेड़ से लटकाया

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 11वीं की छात्रा को मौत के घाट उतार दिया गया। उशका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने छेड़छाड़ का विरोध किया और मनचलों की पिटाई कर दी थी। इस दिलेरी का अंजाम कुछ यूं मिला। लड़की को मारकर पेड़ से लटका दिया गया।

Related Stories

छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी तभी तीन लड़कों ने उसे झाड़ियों में खींच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। इस बीच लड़की ने दिलेरी दिखाते हुए तीनों लड़कों को पीट दिया। इस बीच आरोप है कि लड़की को मारकर तीनों आरोपियों ने पेड़ से लटका दिया। छात्रा का शव पेड़ से लटकने की खबर थाना एलाऊ इलाके के अजीतगंज में आग की तरह फैल गई।

आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए लड़की के दुपट्टे से ही उसको लटकाया था। फिलहाल तीनों आरोपियों को अरेस्ट करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मैनपुरी की घटना में लड़की की पोस्टमोर्टेम रिपोर्ट में कोई चोट के निशान नही हैं। पोस्टमोर्टेम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत