1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आगरा में डबल मर्डर से सनसनी, सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर मां-बेटी को मार डाला

आगरा में डबल मर्डर से सनसनी, सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर मां-बेटी को मार डाला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 08, 2021 11:06 am IST,  Updated : Mar 08, 2021 11:07 am IST

आगरा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। एक सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

up police- India TV Hindi
आगरा में डबल मर्डर से सनसनी, सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर मां-बेटी को मार डाला Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

आगरा (उप्र): आगरा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। एक सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हैरान करने वाली वारदात आगरा के बाह इलाके की है जहां मां-बेटी घर में सो रही थी इस दौरान सिरफिरे प्रेमी ने चाकू से चेहरे और गर्दन पर कई वार कर दिया। आरोपी ने मां-बेटी को बचाने आई परिवार की एक और महिला पर जानलेवा हमला करके फरार हो गया। मां की उम्र 50 साल और बेटी की उम्र 19 साल बताई जा रही है। इस डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

बता दें कि ये पूरी घटना में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। युवक ने पहले अपनी प्रेमिका की की मां को मौत की नींद सुलाया फिर उसके बाद अपनी 19 साल की प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यहीं नहीं घर में पास के कमरे में सो रही लड़की की भाभी शोर-शराबा सुनकर जागी तो युवक ने उस पर भी हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी युवक मौके से फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भाभी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। डबल मर्डर की इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। अभी तक इस घटना का खुलासा नहीं हुआ है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत