1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दर्दनाक: पति के सामने कार में जिंदा जली नवविवाहिता, नहीं छूटी थी हाथों की मेहंदी

दर्दनाक: पति के सामने कार में जिंदा जली नवविवाहिता, नहीं छूटी थी हाथों की मेहंदी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 02, 2021 07:59 am IST,  Updated : Jan 02, 2021 07:59 am IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना फतेहाबाद एक्सप्रेस वे पर कार में पति के सामने पत्नी जिंदा जल गई, कार का सेंट्रल लॉक प्रणाली फेल हो गया था।

दर्दनाक: पति के सामने...- India TV Hindi
दर्दनाक: पति के सामने कार में जिंदा जली नवविवाहिता, नहीं छूटी थी हाथों की मेहंदी Image Source : SOCIAL MEDIA

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना फतेहाबाद एक्सप्रेस वे पर कार में पति के सामने पत्नी जिंदा जल गई, कार का सेंट्रल लॉक प्रणाली फेल हो गया था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इस संबंध में शुक्रवार को थाना फतेहाबाद के पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात्रि लगभग ढाई बजे की है। उन्होंने बताया कि कार में शार्ट सर्किट की वजह से बोनट से धुंआ निकलने लगा बाद में आग लग गई, जिससे कार में बैठी महिला रीमा की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायल पति विकास का उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि लखनऊ की रहने वाली रीमा (26) का विवाह दो दिसंबर को लखनऊ के ही मोहनलाल गंज निवासी विकास यादव के साथ हुआ था।

इस संबंध में शुक्रवार को थाना फतेहाबाद के निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना गुरुवार रात्रि लगभग ढाई बजे की है। कार में शार्ट सर्किट की वजह से बोनट से धुंआ निकलने लगा जिसके बाद उसमें आग लग गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अभी तो रीमा के हाथों की मेहंदी तक नहीं छूटी थी। फिलहाल, इस हादसे की जांच पुलिस कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत