1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आगरा: ताजमहल पर बारिश, आंधी और तूफान का कहर, मीनार का एक हिस्सा टूटकर गिरा

आगरा: ताजमहल पर बारिश, आंधी और तूफान का कहर, मीनार का एक हिस्सा टूटकर गिरा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2018 08:26 am IST,  Updated : Apr 12, 2018 08:26 am IST

बताया जा रहा है कि गुरुवार की आधी रात को तेज हवा के साथ भारी बारिश की वजह से ताजमहल के दक्षिणी गेट पर स्थित पिलर गिर गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बीते कुछ दिनों से आंधी और बारिश की खबरें हैं।

Agra: Pillar in the premises of Taj Mahal fell due to heavy wind and rain- India TV Hindi
आगरा: ताजमहल पर बारिश आंधी और तूफान का कहर, मीनार का एक हिस्सा टूटकर गिरा  

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को कुछ हिस्सों में आए बवंडर ने चंद मिनटों में ऐसी तबाही मचाई जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। खराब मौसम का असर आगरा के ताजमहल पर भी पड़ा। तेज आंधी की वजह से ताजमहल के दक्षिणी गेट के ऊपर बनी मीनार का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया। हालांकि किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ताजमहल के एंट्री गेट के एक पिलर का हिस्सा गिर गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार की आधी रात को तेज हवा के साथ भारी बारिश की वजह से ताजमहल के दक्षिणी गेट पर स्थित पिलर गिर गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बीते कुछ दिनों से आंधी और बारिश की खबरें हैं।

वहीं आगरा से 50 किलोमीटर दूर मथुरा में बारिश की एक अन्य घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आंधी और बारिश की वजह से टीन की छत गिर गई। इसके नीचे दबकर तीनों बच्चों की मौत हो गई। घटना उस समय घटी जब बच्चों के माता-पिता मजदूरी करने के लिए घर से बाहर निकले थे। बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत