1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पहले महिला ट्यूटर, फिर उसकी छोटी बहन ने छात्र से जबरन बनाए रिलेशन

पहले महिला ट्यूटर, फिर उसकी छोटी बहन ने छात्र से जबरन बनाए रिलेशन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 23, 2017 10:08 am IST,  Updated : Aug 23, 2017 10:08 am IST

मामला आगरा के हरीपर्वत थानाक्षेत्र का है। बाग मुजफ्फर खां निवासी सर्राफा कारोबारी का बेटा अखिलेश (काल्पनिक नाम) दसवीं का छात्र है। उसका कहना है कि ट्यूटर और उनकी तलाकशुदा बहन 9 महीनों से उसके साथ यौन शोषण कर रही थीं। पीड़ित लड़के ने पुलिस को बताया कि

Agra-Crime- India TV Hindi
Agra-Crime

नई दिल्ली: गुरु-शिष्य का रिश्ता बहुत पवित्र माना जाता है लेकिन आगरा के एक ऐसी खबर आई है जिसे जान आप चौंक जाएंगे। यहां गुरु-शिष्य के रिश्ते को दागदार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलि‍स ने ट्यूटर को 10वीं के छात्र का यौन शोषण और ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे 14 द‍िनों के लिए जेल भेज दिया गया। इस मामले में टीचर की 2 बहनें फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। दोनों बहनों ने छात्र के साथ र‍िलेशन बनाए थे, जिसका वीडि‍यो द‍िखाकर आरोपी ट्यूटर छात्र से पैसे ऐंठता था। ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये मामला पहुंचा पीएम मोदी के पास

मामला आगरा के हरीपर्वत थानाक्षेत्र का है। बाग मुजफ्फर खां निवासी सर्राफा कारोबारी का बेटा अखिलेश (काल्पनिक नाम) दसवीं का छात्र है। उसका कहना है कि ट्यूटर और उनकी तलाकशुदा बहन 9 महीनों से उसके साथ यौन शोषण कर रही थीं। पीड़ित लड़के ने पुलिस को बताया कि दोनों ने उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसका अश्लील विडियो भी बनाया है, इस काम में दोनों का भाई उनके साथ मिला हुआ है। आरोपी युवती और उनकी बहन ने विडियो को ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी दी और पैसों की मांग की। उनकी मांग पूरी करने के लिए लड़के ने अपने घर से गहने, कैश और अन्य चीजें चुराईं।

छात्र के पिता के मुताबिक, बेटा प‍िछले कई महीनों से गुमसुम रहता था और ढंग से खाता-पीता नहीं था। काफी पूछने पर एक दिन उसने अपनी मां को परेशानी बताई तो घरवालों के पैरों के नीचे से जमीन खि‍सक गई। छात्र का कहना है कि कोचिंग सेंटर तो सिर्फनाम का है। यहां पैसे वाले परिवारों से आने वाले छात्रों को बिगाड़ा जाता है। उन्हें हुक्के में नशा पिलाया जाता है। उन्हें इसका आदी बना दिया जाता है। इसकी वीडियो बना ली जाती है।

अखिलेश के पिता की मानें तोकोचिंग संचालक नितिन के चंगुल में और भी बहुत से छात्र हो सकते हैं। वो अपनी बहनों के जरिए बच्चों को सेक्स के दलदल में धकेलता है और फिर वीडियो बना कर ब्लैकमेल करता है। इस मामले में एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने कहना है कि परिजनों की घोर लापरवाही नजर आ रही है। 9 महीने से यह मामला चल रहा है और इतना कुछ चोरी होने पर भी परिवार को पता नहीं चला, जो गलत है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत