1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अखिलेश और प्रतीक मेरी दो आंखें हैं, दोनों में कभी फर्क नहीं किया: साधना गुप्ता

अखिलेश और प्रतीक मेरी दो आंखें हैं, दोनों में कभी फर्क नहीं किया: साधना गुप्ता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2017 07:55 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 07:55 pm IST

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता ने कहा है कि अखिलेश यादव और प्रतीक यादव उनके बच्चे हैं और दोनों ही उनकी आंखें हैं। साधना ने कहा कि हर घर में लड़ाई होती है और सुलह हो जाती है और अखिलेश यादव उनके ही बेटे हैं।

Sadhna Gupta- India TV Hindi
Sadhna Gupta

लखनऊ: मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता ने कहा है कि अखिलेश यादव और प्रतीक यादव उनके बच्चे हैं और दोनों ही उनकी आंखें हैं। साधना ने कहा कि हर घर में लड़ाई होती है और सुलह हो जाती है और अखिलेश यादव उनके ही बेटे हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान इटावा में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ अपना वोड डालने पहुंची साधना ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की। वह मुलायम सिंह यादव और अपनी बहू अपर्णा यादव के साथ वोट डालने के लिए इटावा के सैफई पहुंची थीं। समाजवादी परिवार में झगड़े की वजह खुद को बताए जाने पर उन्होंने कहा, 'राक्षसों से तो देवता भी हार गए। गंदे लोगो को क्या जवाब देंगे।’

साधना ने कहा, मुझे बहुत बुरा लगता है, जब अखिलेश को मेरा सौतेला बेटा कहा जाता है। अखिलेश और प्रतीक मेरी दो आंखें हैं, एक आंख खराब हो जाएगी तो कैसा लगेगा? मैंने अपने दोनों बेटों में कभी फर्क नहीं किया। उनके बीच में किसी तरह का कोई टकराव नहीं है।' गौरतलब है कि यादव परिवार में आई दरार की बड़ी वजह राजनीतिक विरासत के बंटवारे को ही बताया जा रहा है। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी हैं जबकि अखिलेश पहली पत्नी के बेटे हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत