1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अखिलेश यादव और उनकी पार्टी ने मायावती को भेजी जन्मदिन की बधाई

अखिलेश यादव और उनकी पार्टी ने मायावती को भेजी जन्मदिन की बधाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2020 12:26 pm IST,  Updated : Jan 15, 2020 12:26 pm IST

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती का आज 64वां जन्मदिन है और इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी की समाजवादी पार्टी ने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है।

Akhilesh Yadav and SP congratulates Mayawati on her 64th birthday- India TV Hindi
Akhilesh Yadav and SP congratulates Mayawati on her 64th birthday

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती का आज 64वां जन्मदिन है और इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी की समाजवादी पार्टी ने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर लिखा है, ‘‘बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!’’ अखिलेश यादव ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल से मायावदी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए यही संदेश लिखा है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को एक दूसरे का कट्टर विरोधी समझा जाता था। लेकिन पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए अखिलेश यादव और मायावती ने हाथ मिलाया और मिलकर चुनाव लड़ा था, राज्य की 80 सीटों में से 38 पर बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे थे जबकि समाजवादी पार्टी ने 37 सीटों पर प्रत्याशी दिए, बाकी 5 में से 3 सीटें राष्ट्रीय लोकदल को छोड़ी गई और 2 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी गई।

लेकिन दोनों के एक साथ चुनाव लड़ने के बावजूद वे राज्य में भारतीय जनता पार्टी को टक्कर नहीं दे पाए। समाजवादी पार्टी की सिर्फ 5 सीटों पर जीत हुई और बहुजन समाज पार्टी के 11 सांसद जीते। चुनाव में उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिलने के बाद मायावती ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने की घोषणा कर दी और उसके बाद राज्य में हुए उप चुनावों में दोनो पार्टियों ने अकेले चुनाव लड़ा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत