1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. भाजपा को नोटबंदी और GST का असर गुजरात चुनाव के परिणामों में दिखेगा: अखिलेश

भाजपा को नोटबंदी और GST का असर गुजरात चुनाव के परिणामों में दिखेगा: अखिलेश

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 10, 2017 06:20 pm IST,  Updated : Dec 10, 2017 06:21 pm IST

अखिलेश यादव ने आज दावा किया कि बीजेपी नोटबंदी और जीएसटी का असर गुजरात चुनाव के नतीजों में देखेगी, क्योंकि वहां की जनता ने उनके खिलाफ अपना मन बना लिया है...

akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नोटबंदी और जीएसटी का असर गुजरात चुनाव के नतीजों में देखेगी, क्योंकि वहां की जनता ने उनके खिलाफ अपना मन बना लिया है।

यादव ने आज पार्टी मुख्यालय में व्यापारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ‘‘नोटबंदी और जीएसटी का असर व्यापारियों और व्यावसाय और अर्थव्यवस्था पर पड़ा है और इसका असर गुजरात चुनाव के नतीजों में दिखेगा और भारतीय जनता पार्टी को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।''

उत्तर प्रदेश में हाल में हुए नगर निकायों के परिणामों के बारे में अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने छोटे शहरों और ग्रामीण इलाको में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत को पैमाना बनाया जा रहा है तो भाजपा के छोटे शहरों और ग्रामीण इलाको के प्रदर्शन का भी आकलन करना चाहिये।

उन्होंने कहा कि किसान विरोधी और व्यापारी विरोधी नीतियों के कारण भाजपा का ग्राफ नीचे आता जा रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था लगातार नीचे गिरती जा रही है और देश का व्यापारी वर्ग परेशान है। उत्तर प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने मथुरा और सीतापुर की घटना का हवाला दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी हमेशा व्यापारियों के साथ उनके हितों की लड़ाई में खड़ी रहेगी।

इससे पहले व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों का परिणाम है कि व्यापारी और उदयमी देश छोड़कर जा रहे है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों उदयमियों का कहना है कि वे तब वापस आयेंगे जब भाजपा सरकार चली जायेगी।

गुजरात चुनावों पर राम गोपाल ने दावा किया कि भाजपा गुजरात चुनाव हार रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में बड़ी हार का मुंह देखना पड़ेगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत