1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. क्या योगी सरकार बदलेगी अलीगढ़ और मैनपुरी का नाम?

क्या योगी सरकार बदलेगी अलीगढ़ और मैनपुरी का नाम?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2021 02:43 pm IST,  Updated : Aug 17, 2021 03:01 pm IST

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अलीगढ़ में जिला पंचायत की बैठक में राजा बलवंत सिंह के नाम पर द्वार बनवाने और शहर के मिनी एयरपोर्ट का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम किए जाने का भी प्रस्ताव दिया गया।

Aligarh mainpuri districts name to be change क्या योगी सरकार बदलेगी अलीगढ़ और मैनपुरी का नाम?- India TV Hindi
क्या योगी सरकार बदलेगी अलीगढ़ और मैनपुरी का नाम? Image Source : PTI (FILE)

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने शासन काल में कई शहरों के नाम बदल चुकी है। मुगलसराय का नाम बदल कर प्रयागराज कर दिया गया है, फैजाबाद जिले को अब अयोध्या के नाम से पहचाना जाता है। इसी क्रम में अब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अलीगढ़ और मैनपुरी का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया है। अलीगढ़ और मैनपुरी में हाल में गठित नव गठित जिला पंचायत बोर्ड की बैठकों में अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ और मैनपुरी का नाम बदलकर मयन नगर किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अलीगढ़ में जिला पंचायत की बैठक में राजा बलवंत सिंह के नाम पर द्वार बनवाने और शहर के मिनी एयरपोर्ट का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम किए जाने का भी प्रस्ताव दिया गया। वहीं, मैनपुरी के जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाषा की गलती की वजह से उनके जिले का नाम मैनपुरी पड़ गया। अब इसे ठीक किया जाना चाहिए।

फिरोजाबाद की जिला पंचायत ये भी पास हुआ था ऐसा ही प्रस्ताव

जुलाई महीने की अंत में फिरोजाबाद की जिला पंचायत द्वारा भी जिले का नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव पास किया गया था।  जिला पंचायत की अध्यक्ष हर्षिता सिंह की अध्यक्षा में फिरोजाबाद जिले का प्रस्ताव चंद्रनगर रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस मौके पर भाजपा के नेता लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा था कि  फिरोजाबाद का पूर्व में नाम चंद्रवाड़ था और बाद में इसे बदलकर फिरोजाबाद कर दिया गया था इसलिए इसका नाम चंद्र नगर होना चाहिए। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत