1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. AMU के कार्यक्रम में 50 साल बाद शिरकत करेगा कोई प्रधानमंत्री, PM मोदी शताब्दी समारोह को करेंगे संबोधित

AMU के कार्यक्रम में 50 साल बाद शिरकत करेगा कोई प्रधानमंत्री, PM मोदी शताब्दी समारोह को करेंगे संबोधित

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 20, 2020 01:38 pm IST,  Updated : Dec 20, 2020 01:38 pm IST

इस अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री एक विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे। यह पहली बार है जब पांच दशक से भी ज्यादा वक्त में कोई प्रधानमंत्री एएमयू के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Aligarh Muslim University Prime Minister Narendra Modi AMU centenary celebrations postal stamp AMU क- India TV Hindi
AMU के कार्यक्रम में 50 साल बाद शिरकत करेगा कोई प्रधानमंत्री, PM मोदी शताब्दी समारोह को करेंगे संबोधित  Image Source : PTI

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय (Aligarh Muslim University) के शताब्‍दी समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एएमयू के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन भी शिरकत करेंगे।

पढ़ें- कांग्रेस बैठक में वेणुगोपाल, सुरजेवाला की गैरमौजूदगी क्या कोई संदेश है?

बयान के अनुसार इस अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री एक विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे। यह पहली बार है जब पांच दशक से भी ज्यादा वक्त में कोई प्रधानमंत्री एएमयू के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

पढ़ें- Ram Mandir धन संग्रह अभियान पर बड़ा अपडेट

साल 1964 में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने एएमयू के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया था। सर सैयद अहमद खान ने 1877 में मोहम्मडन एंग्लो ऑरिएंटल (एमएओ) स्कूल की स्थापना की थी। 1920 में उसी स्कूल ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का रूप लिया। इसका कैंपस उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 467.6 हेक्टेयर में फैला हुआ है। कैंपस से इतर केरल के मल्लपुरम, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद-जांगीपुर और बिहार के किशनगंज में भी इसके केंद्र हैं।

पढ़ें- Kisan Andolan: गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का प्रशासन को अल्टीमेटम

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत