1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अलीगढ़: महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान में मुंह में हुआ धमाका, मौत

अलीगढ़: महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान में मुंह में हुआ धमाका, मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2019 07:50 pm IST,  Updated : May 16, 2019 07:50 pm IST

एक हैरान कर देने वाली घटना में यहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत उसके मुंह में विस्फोट होने से हो गई। महिला को बुधवार शाम को कथित तौर पर जहर खाने के बाद जे. एन. मेडिकल कॉलेज लाया गया था।

महिला ने खाया जहरीला...- India TV Hindi
महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान में मुंह में हुआ धमाका

अलीगढ़: एक हैरान कर देने वाली घटना में यहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत उसके मुंह में विस्फोट होने से हो गई। महिला को बुधवार शाम को कथित तौर पर जहर खाने के बाद जे. एन. मेडिकल कॉलेज लाया गया था।

जैसे ही डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया और उसके मुंह में सक्शन पाइप डाला गया तो विस्फोट हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

डॉक्टरों के एक टीम ने कहा कि महिला ने संभवत: सल्फयूरिक एसिड का सेवन किया होगा जिसके सक्शन पाइप के जरिए ऑक्सीजन के संपर्क में आने से विस्फोट हो गया।

अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि इस बारे में गहन अध्ययन के बाद ही वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत