1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गौतमबुद्ध नगर: एक जून से शुरू होंगी सभी अंतर्जनपदीय बस सेवाएं

गौतमबुद्ध नगर: एक जून से शुरू होंगी सभी अंतर्जनपदीय बस सेवाएं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2020 07:20 pm IST,  Updated : May 31, 2020 07:24 pm IST

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन- 5 के अंतर्गत एक जून से प्रातः 8 बजे से जनपद गौतमबुद्ध नगर से सभी अंतर्जनपदीय बस सेवाएं शुरू की जाएगी।

गौतमबुद्ध नगर: एक जून से शुरू होंगी सभी अंतर्जनपदीय बस सेवाएं- India TV Hindi
गौतमबुद्ध नगर: एक जून से शुरू होंगी सभी अंतर्जनपदीय बस सेवाएं Image Source : PTI

नोएडा: उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन- 5 के अंतर्गत एक जून से प्रातः 8 बजे से जनपद गौतमबुद्ध नगर से सभी अंतर्जनपदीय बस सेवाएं शुरू की जाएगी। उप- निदेशक सूचना दिनेश गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यह निर्णय लिया है, कि एक जून से प्रातः 8 बजे से जनपद गौतमबुद्ध नगर से सभी अंतर्जनपदीय बस सेवाएं शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने अपनी सारी तैयारियां कर ली है।

बता दें कि गौतमबुद्ध नगर जनपद में रविवार को और नौ लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिसके साथ ही जिले में इस महामारी के मामले बढ़कर 414 हो गये। जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को कोविड-19 की आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जनपद में और नौ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। 

उन्होंने बताया कि पांच नये मरीज सेक्टर 16 नोएडा के हैं जबकि सेक्टर 63 और सेक्टर 36 के एक-एक तथा गौर सिटी (ग्रेटर नोएडा) तथा चीचली ग्राम (ग्रेटर नोएडा) के एक-एक मरीज हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से एक मरीज रविवार ठीक होकर घर लौटा।

उन्होंने बताया कि जनपद में अब कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या 414 हो गई है जिनमे सात मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 294 लोग उपचार के बाद ठीक हो कर घर जा चुके हैं। अब 113 मरीजों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत