1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: अमेरीकी युवक ने युवती से 2.70 लाख रुपए ठगे, नौकरी के नाम पर ऐसे लगाया चूना

नोएडा: अमेरीकी युवक ने युवती से 2.70 लाख रुपए ठगे, नौकरी के नाम पर ऐसे लगाया चूना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2019 07:32 am IST,  Updated : Jul 15, 2019 07:32 am IST

नोएडा में एक युवती से अमेरिकी युवक ने नौकरी लगाने के नाम पर 2.70 लाख रुपए ठग लिए।

Facebook - India TV Hindi
Facebook 

नोएडा। यदि आप भी विदेश में नौकरी के इच्‍छुक हैं और इसके लिए किसी भी ऐरे गैरे पर यकीन कर लेते हैं तो यह खबर आपके लिए है। नोएडा में एक युवती से अमेरिकी युवक ने नौकरी लगाने के नाम पर 2.70 लाख रुपए ठग लिए। 

युवती की आरोपी युवक से फेसबुक के जरिए एक साल पहले दोस्ती हुई थी। युवती ने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 24 के एसएचओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस बाबत उन्हें शिकायत मिली है। 

सेक्टर 78 की एक सोसायटी में रहने वाली युवती एक कंपनी में नौकरी करती है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि एक साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती अमेरिका के न्यूयार्क निवासी टोनी बेयरस्टो से हुई। टोनी उससे रोजाना बात करने लगा। करीब एक महीने पहले टोनी ने उसे अमेरिका में नौकरी दिलाने की बात कही। वह राजी हो गई। 

टोनी ने उससे कहा कि वह अपने सभी पढ़ाई के दस्तावेज मेल कर दे। साथ ही करीब दो लाख रुपए उसके बताए बैंक खाते में ट्रांसफर दे। कंपनी सिक्योरिटी के तौर पर यह रकम जमा करेगी। जब वह नौकरी शुरू करेगी तो रकम उसे वापस मिल जाएगी। साथ ही 70 हजार रुपए अलग से फाइल चार्ज के रूप में खाते में डलवा लिए। 

उसने बताया कि टोनी ने कहा कि 20 दिन के अंदर मेल पर ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा। जब 20 दिन गुजर गए तो युवती ने टोनी से बात की। टोनी ने उससे कहा कि उसे एक लाख रुपए और जमा करने पड़ेंगे। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत