1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी नियामक ने निजता जांच मामले में फेसबुक पर लगाया पांच अरब डॉलर का जुर्माना

अमेरिकी नियामक ने निजता जांच मामले में फेसबुक पर लगाया पांच अरब डॉलर का जुर्माना

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2019 06:00 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 06:00 pm IST

अमेरिका के नियामक ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर निजता और आंकड़ों की सुरक्षा में खामी की जांच से जुड़े एक मामले के निपटान के लिए पांच अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है। वालस्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट दी है। 

facebook- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PIXABAY/ GERALT

वाशिंगटन। अमेरिका के नियामक ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर निजता और आंकड़ों की सुरक्षा में खामी की जांच से जुड़े एक मामले के निपटान के लिए पांच अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है। वालस्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट दी है।

खबर के मुताबिक संघीय व्यापार आयोग ने चल रही जांच के निपटान को 3- 2 के मत से मंजूरी दे दी। उपभोक्ता संरक्षण एजेंसी के दो डेमोक्रेटिक सदस्यों ने इस पर असहमति जताई। आयोग द्वारा निजता जांच मामले में लगाया गया यह अब तक का सबसे अधिक राशि का जुर्माना है। हालांकि, इस जुर्माने पर अंतिम मुहर लगने से पहले न्याय विभाग की मंजूरी मिलना बाकी है।

यद्यपि अभी इस मामले से जुड़ी वृहद जानकारियां सामने नहीं आयी हैं लेकिन समझौते के तहत फेसबुक पर लोगों की निजी जानकारी का इस्तेमाल कैसे करे, इसे लेकर कुछ प्रतिबंध लग सकते हैं। उपभोक्ता समूह ‘पब्लिक नॉलेज’ के चैरलोटे सलाइमैन का कहना है कि इस मामले में फेसबुक के व्यवहार को बदलने के लिये यह जुर्माना काफी नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश