1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. '5 साल तक जो लोग घर बैठे थे वे नए कपड़े सिलाकर आ गए हैं', अमित शाह ने सपा पर साधा निशाना

'5 साल तक जो लोग घर बैठे थे वे नए कपड़े सिलाकर आ गए हैं', अमित शाह ने सपा पर साधा निशाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2021 01:16 pm IST,  Updated : Oct 29, 2021 02:09 pm IST

अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को उसकी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। भाजपा ने सिद्ध किया है कि सरकारें जो बनती है वे परिवारों के लिए नहीं होती है, सरकारें सूबे के सबसे गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है।

'5 साल तक जो लोग घर बैठे थे वे नए कपड़े सिलाकर आ गए हैं', अमित शाह ने सपा पर साधा निशाना- India TV Hindi
'5 साल तक जो लोग घर बैठे थे वे नए कपड़े सिलाकर आ गए हैं', अमित शाह ने सपा पर साधा निशाना Image Source : TWITTER/@AMITSHAH

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में भाजपा का मेगा सदस्यता अभियान 'मेरा परिवार-भाजपा परिवार' का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का लखनऊ दौरा काफी अहम माना जा रहा है।  

अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को उसकी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। भाजपा ने सिद्ध किया है कि सरकारें जो बनती है वे परिवारों के लिए नहीं होती है, सरकारें सूबे के सबसे गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है। दीपावली में उत्तर प्रदेश के हर घर में इस प्रकार की स्वीकृति लगे उस अभियान की शुरुआत हो रही है, मैं उत्तर प्रदेश में आया हूं तब आप सभी को और यूपी की महान जनता को यह जरूर स्मरण कराना चाहूंगा कि उत्तर प्रदेश बाबा विश्वनाथ की भूमि है भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि और जन्मभूमि है, बुध की कर्मभूमि और निर्वाणभूमि है, आदिनाथ ऋशभ नाथ और संत कबीर की भूमि महाराजा सुहेलदेव और पंडित मदन मोहन मालवीय की भूमि है। मगर बहुत सालों से यूपी को यह एहसास नहीं होता था। जबतक 2017 में भाजपा की सरकार नहीं बनी तबतक यह ऐहसास होना शुरू हुआ। 

शाह ने कहा कि भाजपा ने यूपी को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। भाजपा ने यूपी को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनने की दिशा में बहुत आगे लेकर जाने का काम किया है, भाजपा ने पहली बार यह सिद्ध किया है कि सरकारें जो बनती हैं वह परिवार के लिए नहीं बल्कि सूबे के सबसे गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है। फिर से चुनाव के नगाड़े बजे हैं, मैं देखता हूं 5 साल तक जो लोग अपना घर पकड़कर बैठगए थे वे नए कपड़े सिलाकर मैदान में आ गए हैं कि हमारी सरकार बनने वाली है, हमारे मुख्यमंत्री से जो हिसाब मांगना है वो मांगिए

अमित शाह ने कहा कि मगर अखिलेश जी बताएं की 5 साल आप विदेश कितने दिन रहे इसका हिसाब आप  प्रदेश की जनता को दे दीजिए, यूपी में कोरोना आया बाढ़ आई आप कहां थे, इसका हिसाब दे दीजिए, ये लोगों ने शासन खुद के लिए और परिवार के लिए या फिर ज्यादा से ज्यादा अपनी जाती के लिए किया है, इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया। मोदी जी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ ने जो सरकार चलाई वह सरकार यूपी के हर गरीब गुर्बे के लिए चली है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत