1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. महिला कांस्टेबल को UP पुलिस में तैनात सिपाही ने मारी गोली, हुई मौत

महिला कांस्टेबल को UP पुलिस में तैनात सिपाही ने मारी गोली, हुई मौत

 Reported By: IANS
 Published : Feb 01, 2021 11:12 am IST,  Updated : Feb 01, 2021 11:12 am IST

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां आपस में बहस होने के बाद एक महिला सिपाही को गोली मारकर कॉन्स्टेबल ने खुद को भी गोली मार ली है।

महिला कांस्टेबल को UP...- India TV Hindi
महिला कांस्टेबल को UP पुलिस में तैनात सिपाही ने मारी गोली, हुई मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां आपस में बहस होने के बाद एक महिला सिपाही को गोली मारकर कॉन्स्टेबल ने खुद को भी गोली मार ली है। पुलिस के हवाले से इसकी सूचना मिली है। दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां देर रात महिला सिपाही की मौत हो गई वहीं, कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है।

खबरों के मुताबिक, 26 वर्षीय मनोज कुमार ने 25 साल की कॉन्स्टेबल मेघा चौधरी के घर में जबरदस्ती घुसकर उसे गोली मार दी, जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इसके कारण का पता अभी भी नहीं लग पाया है। मेघा अमरोहा के अवंतिका नगर कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहती थी।

अमरोहा क्षेत्र के अधिकारी विजय राणा ने बताया कि अभी तक यह नहीं पता है कि मनोज ने मेघा को किस वजह से गोली मारी, यह जांच का विषय है। फिलहाल मेघा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सी ओ के मुताबिक मनोज की हालत अब भी चिंताजनक है।

पुलिस ने कहा है कि उन्हें फिलहाल मनोज की सेहत में सुधार होने का इंतजार है ताकि इस मामले में उससे सवाल पूछे जा सके।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत