1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कृषि कानूनों से नाराज BJP नेता का इस्तीफा, कही यह बड़ी बात

कृषि कानूनों से नाराज BJP नेता का इस्तीफा, कही यह बड़ी बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2021 10:04 pm IST,  Updated : Jan 27, 2021 10:04 pm IST

मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अवतार सिंह भडाना ने तीन कृषि कानूनों पर केंद्र के रुख का विरोध करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

कृषि कानूनों से नाराज BJP नेता का इस्तीफा, कही यह बड़ी बात- India TV Hindi
कृषि कानूनों से नाराज BJP नेता का इस्तीफा, कही यह बड़ी बात Image Source : PTI

लखनऊ: मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अवतार सिंह भडाना ने तीन कृषि कानूनों पर केंद्र के रुख का विरोध करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मेरठ और फरीदाबाद के पूर्व सांसद भडाना उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में किसानों के प्रदर्शन में भाग ले रहे थे।

उन्होंने पहले कहा था कि भाजपा नेतृत्व उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की नीतियों का विरोध करने के लिए विधानसभा सीट सहित सभी पदों से इस्तीफा दे देंगे। भडाना ने प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए कहा था कि वह हमेशा किसानों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

हालांकि, पार्टी सूत्रों ने कहा कि भडाना का इस्तीफा अभी तक नहीं मिला है। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, हो सकता है कि वह सार्वजनिक उपभोग के लिए इस आशय की घोषणा कर रहे हों। जब वह अपना इस्तीफा भेजेंगे तो हम देखेंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत