1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अयोध्या राम मंदिर का नक्शा पास, 13000 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया में बनेगा मंदिर

अयोध्या राम मंदिर का नक्शा पास, 13000 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया में बनेगा मंदिर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2020 12:47 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 01:05 pm IST

अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड की आज अहम बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति के साथ राम मंदिर का नक्शा पास हो गया है।

अयोध्या राम मंदिर का नक्शा पास, 13000 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया में बनेगा मंदिर- India TV Hindi
अयोध्या राम मंदिर का नक्शा पास, 13000 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया में बनेगा मंदिर Image Source : INDIA TV

अयोध्या: अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड की आज अहम बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति के साथ राम मंदिर का नक्शा पास हो गया है। बैठक में 274110 वर्ग मीटर ओपन एरिया का नक्शा और लगभग 13000 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया का नक्शा पास हुआ है। यहां 13000 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया में राम मंदिर बनेगा। इसके डेवलपमेंट शुल्क को लेकर कैलकुलेशन जारी है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड बैठक में अध्यक्ष कमिश्नर एमपी अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ नीरज शुक्ला और बोर्ड के अन्य सदस्य शरीक हुए। बैठक में सर्वसम्मति से नक्शे को पास कर दिया गया। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर का नक्शा प्राधिकरण को पेश किया था।

विकास शुल्क के साथ-साथ अनुरक्षण शुल्क पर्यवेक्षण व लेबर सेस भी ट्रस्ट को देना होगा। लगभग 5 करोड़ रुपए विकास शुल्क व अन्य शुल्क आने की उम्मीद है। हालांकि, फिलहाल अभी यह सब कैलकुलेशन्स किए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में लगने वाले पत्थरों को लेकर भी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। बताया गया कि तांबे की पत्तियों के उपयोग से पत्थरों को जोड़ा जाएगा। ट्रस्ट के महासचिव और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता चंपत राय ने कहा कि मंदिर के निर्माण में लगभग 10 हजार तांबे की छड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो लोग मंदिर निर्माण में मदद करना चाहते हैं तो वह तांबा दान कर सकते हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत